[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया नाले के पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दंपती घायल

नाले के पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दंपती घायल

0
नाले के पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दंपती घायल

केनगर. केनगर प्रखंड के गणेशपुर पंचायत स्थित बैरगाछी वार्ड नंबर 01 में शुक्रवार सुबह नाले के पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. लाठी-डंडे और बांस से हुए इस हमले में एक पक्ष के पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर किया गया . एक पक्ष के घायल मुकेश पासवान 29 वर्ष ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने घर के नाले का पानी अपनी निजी जमीन में बहा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के भुटकन पासवान, रेखा देवी, विशाल कुमार, सक्षम कुमार, राजू उर्फ राजेंद्र पासवान, मनोज पासवान और रानी देवी ने उन पर अचानक हमला कर दिया. मुकेश के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनके नाक पर प्रहार किया जिससे खून बहने लगा. जब आरोपियों ने उनके सिर पर वार करना चाहा, तो उनकी पत्नी रिंकू देवी 27 वर्ष ने लाठी पकड़ ली. इसके बाद सभी आरोपियों ने रिंकू देवी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को केनगर पीएचसी पहुंचाया गया, जहा से नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि जिस जमीन पर पानी बहाया जा रहा था, वह उनकी है. दूसरे पक्ष ने भी खुद के घायल होने की बात कही है. केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel