[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया खाद-बीज की कालाबाजारी व ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर किसानों ने जतायी चिंता

खाद-बीज की कालाबाजारी व ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर किसानों ने जतायी चिंता

0
खाद-बीज की कालाबाजारी व ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर किसानों ने जतायी चिंता

पूर्णिया में किसान मजदूर संघ का 27 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया पूर्णिया. बिहार राज्य किसान मजदूर संघ का 27 वां स्थापना दिवस शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में किसान जुटे और अपनी समस्याओं को मंच के माध्यम से रखा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता ने किया. समारोह के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.इस मौके पर उपस्थित किसान नेताओं ने दूर-दराज से आए किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में खाद और बीज की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा. किसानों ने आरोप लगाया कि बाजार में खाद और बीज ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पूर्णिया में किसान मजदूर संघ ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है. उन्होंने कहा कि संघ लगातार किसानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी समय-समय पर सामने आ रहे हैं.उन्होंने बताया कि अब संघ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में काम करेगा. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर एक निगरानी समिति का गठन किया जाएगा, ताकि बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया जा सके और किसानों को सीधे लाभ मिल सके. इस दौरान ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर भी किसानों में नाराजगी देखने को मिली. जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास के नाम पर लगातार किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहित की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कृत्यानंद नगर क्षेत्र में पहले एयरपोर्ट, उसके बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और फिर औद्योगिक क्षेत्र के लिए किसानों की जमीन ली गई, जो अत्यंत उपजाऊ है और साल में तीन फसल देती है.उन्होंने सरकार से मांग की कि इस तरह की परियोजनाओं के लिए बंजर जमीन का चयन किया जाए, ताकि किसानों की आजीविका पर असर न पड़े.वहीं, संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता ने कहा कि देश में सबसे अधिक कठिन परिस्थितियों का सामना किसान ही करते हैं. इसके बावजूद सरकारी नीतियों के कारण किसान आज भी हाशिए पर है.इस मौके पर शक्तिनाथ यादव, प्रेमलाल महतो, सुरेश सिंह कुशवाहा, ब्रजकिशोर ठाकुर, मो.इम्तियाज अंसारी, रसिक लाल पासवान, राजेन्द्र यादव, अशोक कुमार मंडल, हरिलाल पासवान, प्रेम किशोर सिंह, मनोज कुमार वर्मा, शेलेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel