[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बायसी पुलिस ने तीन साइबर ठग को आठ मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

बायसी पुलिस ने तीन साइबर ठग को आठ मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

0
बायसी पुलिस ने तीन साइबर ठग को आठ मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

पूर्णिया. बायसी थाना की पुलिस ने तीन साइबर ठग को 8 मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को बायसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के हरेरामपुर चौक के पास कुछ युवक एक कार पर सवार होकर किसी बड़ी साइबर ठगी की योजना बना रहे है.सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बायसी थाना के पुलिस दल हरेरामपुर पहुंच कर कार में बैठे तीनों युवकों का नाम पता पूछा तो तीनों ने अपना-अपना नाम शाहफरीद खान, साकिन बकहरिया,सोनू कुमार यादव, साकिन हरेरामपुर एवं सुनील कुमार यादव, पिता अरूण यादव, साकिन हरेरामपुर तीनो थाना बायसी बताया. तीनों की तलाशी ली गई तो उनलोगों के पास से कुछ आपत्तिजनक मोबाईल बरामद हुआ. बरामद सभी मोबाइल के साथ तीनो युवकों को आवश्यक पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पूछताछ एवं उनके पास से बरामद मोबाईल के अवलोकन से पता चला कि शाहफरीद खान एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर साइबर ठगी के रूपया का लेन देन करता है. इनके द्वारा डैशबोर्ड खाता में जोड़े गये बैंक खाता का जांच किया गया तो इनके खाता के संबंध में दस से अधिक शिकायत दर्ज मिले. इनके द्वारा मुले अकाउंट का इश्तेमाल अपने दोस्त सोनू कुमार यादव के साथ मिलकर किया जा रहा था. इस कार्य में इसका तीसरा दोस्त सुनील कुमार यादव अपने यूपीआई आईडी से साइबर ठगी के रूपये का लेन देन कर मदद करता था. शाहफरीद खान द्वारा फॉरवर्डर जैरो एपीके फाईल को इंस्टॉल कर बैंक से संबंधित ओटीपी को किसी और के मोबाईल पर फॉरवार्ड दिया जाता था. साइबर अपराध के संबंध में बायसी थाना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए पकड़ाये तीनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही इनके पास से बरामद 8 मोबाईल को भी जप्त कर लिया गया है. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है. छापेमारी दल में बयासी थानाध्यक्ष पुनि थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान, पुअनि अभिषेक कुमार,महिला सिपाही पूजा कुमारी, रूपा कुमारी एवं कुन्ती कुमारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel