[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में कोहरा और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, अभी और सताएगी ठंड, एडवाइजरी जारी

बिहार में कोहरा और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, अभी और सताएगी ठंड, एडवाइजरी जारी

0
बिहार में कोहरा और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, अभी और सताएगी ठंड, एडवाइजरी जारी
सांकेतिक फोटो

Bihar Weather Update: राजधानी पटना से लेकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों तक इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. रविवार को पूरे दिन कड़ाके की ठंड और बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे. सुबह से ही ठिठुरन बनी रही और मौसम विभाग की चेतावनी ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ दिनों तक इस ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है.

कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी

पटना समेत पूरे बिहार में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक घने कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा. रविवार की सुबह पटना सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई.

Image 30
पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट

ठंडी हवा ने किया परेशान

दिनभर 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को और ज्यादा परेशान किया. तापमान में लगातार गिरावट के कारण दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट और अलाव का सहारा लेते नजर आए. बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. न्यूनतम तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोहरे का असर सबसे ज्यादा कहां-कहां

घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण बिहार में ठंड का यह दौर अभी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

Previous article वाराणसी के चिकित्सकों ने 100 लोगों का किया निःशुल्क इलाज
Next article बायसी पुलिस ने तीन साइबर ठग को आठ मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel