[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया PURNIA : कसबा में बच्चा चोर के आरोप में युवक को पीटकर मार डाला

PURNIA : कसबा में बच्चा चोर के आरोप में युवक को पीटकर मार डाला

0
PURNIA : कसबा में बच्चा चोर के आरोप में युवक को पीटकर मार डाला

पूर्णिया के कसबा से अक्षय कुमार की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के कसबा थानाक्षेत्र में बीती रात बच्चा चोर के आरोप में एक 36 वर्षीय युवक की पीटकर जान ले ली. कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के फूलबड़िया कॉलोनी गांव की यह घटना है.घटना के बाद कसबा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए फूलबड़िया कॉलोनी गांव के रखल मंडल व उसके पुत्र शंभू कुमार मंडल को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घटना को लेकर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. वही मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कसबा थाना में कई नामजद व दर्जनों अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

आधी रात में बच्चा लेकर भागने का आरोप

कसबा थाना क्षेत्र की मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के फूलबड़िया कॉलोनी गांव की है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए फूलबड़िया कॉलोनी गांव के रखल मंडल ने बताया कि रविवार की रात उनका 3 वर्षीय पौता सूरज कुमार बरामदे में उनके साथ सोया हुआ था. देर रात्रि तकरीबन 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके पौते सूरज को गोद में बैठा कर भागने लगा. इसी दौरान उनकी नींद खुल गई तो उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया.

बिजली के खंभे में बांध पीटा

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उस अज्ञात व्यक्ति के हाथ पैर को बिजली के खंभे में बांधकर जमकर पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच मोहनी पंचायत के प्रतिनिधियों ने घटना की सूचना कसबा थाना पुलिस को दी .

पुलिस लेकर गयी जीएमसीएच, हुई मौत

इस सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की ओर से तत्काल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कसबा सीएचसी में लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया. जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत रविवार की अहले सुबह हो गई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel