[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया 72 घंटे से इनकम टैक्स की पनोरमा ग्रुप के दफ्तरों पर छापेमारी जारी

72 घंटे से इनकम टैक्स की पनोरमा ग्रुप के दफ्तरों पर छापेमारी जारी

0
72 घंटे से इनकम टैक्स की पनोरमा ग्रुप के दफ्तरों पर छापेमारी जारी

पूर्णिया. पिछले 72 घंटे से पनोरमा ग्रुप के सभी ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. छापेमारी के दौरान पनोरमा ग्रुप के कर्मी इ होम्स में मौजूद हैं.इनके मोबाइल भी विभाग के पास छापेमारी तक रख ली गई है. यहां तक कि ग्रुप के किसी से भी उनके कई नजदीकी लोग संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. आयकर विभाग की पूरी टीम लगातार जमीन के कागजात से लेकर बैंक खाते एवं लैपटॉप खंगाल रहे हैं. खासकर पूर्णिया में जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के कार्यालय एवं बायपास रोड स्थित पैनोरमा इ होम्स में गुरुवार की रात तक इनकम टैक्स विभाग की गाड़ियां खड़ी दिखी.अबतक कैश या अवैध संपत्ति संबंधित बरामदगी की जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी गई है.

तीसरे दिन गुरूवार को भी किसी बाहरी व्यक्ति को छापेमारी हो रहे ठिकानों के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली. कंपनी से जुड़े कुछ प्रमुख स्टाफ के आवासों पर भी छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारी कंपनी के वित्तीय लेन-देन, जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात और निवेश के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. छापेमारी शुरू होते ही सभी ठिकानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या विवरण साझा नहीं किया गया है.

हम कानून का सम्मान करते हैं : संजीव मिश्रा

पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने सोशल साइट पर छापेमारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि ‘हम कानून का सम्मान करते हैं और हर जांच में पूरा सहयोग करेंगे. सत्य और पारदर्शिता हमारी पहचान है. लेकिन यदि किसी भी प्रकार की दुर्भावना से हमें रोकने या दबाने की कोशिश की जाएगी, तो यह स्पष्ट है कि हम ऐसे प्रयासों से डरने वाले नहीं हैं. हमारा संकल्प समाज की सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहना है.आप सभी का अटूट विश्वास, समर्थन और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यही विश्वास हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.सत्य की राह पर हम दृढ़ हैं और रहेंगे.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel