[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया में IMD का ऑरेंज अलर्ट, घने बादलों का डेरा, कभी भी हो सकती है बारिश

पूर्णिया में IMD का ऑरेंज अलर्ट, घने बादलों का डेरा, कभी भी हो सकती है बारिश

0
पूर्णिया में IMD का ऑरेंज अलर्ट, घने बादलों का डेरा, कभी भी हो सकती है बारिश
पूर्णिया में घने बादलों का डेरा

Purnia Weather Today : पूर्णिया में रविवार सुबह से ही काले घने बादलों ने आसमान पर कब्जा जमा रखा है. सुबह के समय तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. शीतल हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग ने किसी भी समय बारिश होने की संभावना जताई है. घने बादलों के कारण दिनभर तापमान में केवल मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

मानसून की दस्तक, लेकिन फुल स्विंग का इंतजार.

मानसून पूर्णिया के करीब पहुंच चुका है और शुरुआती बारिश भी हो चुकी है. हालांकि, जिले में अभी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है. सीमांचल के अन्य जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून और सक्रिय हो सकता है, जिससे जिले में व्यापक बारिश होने की संभावना है.

नेपाल में बारिश का असर, नदियां हुईं लबालब.

नेपाल में हुई भारी बारिश का असर सीमांचल के इलाकों पर भी दिखाई दे रहा है. जल अधिग्रहण क्षेत्रों से पानी आने के कारण पूर्णिया की कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. लगातार पानी पहुंचने से नदियां लबालब होने लगी हैं. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

IMD Alert. 22 जून तक ऑरेंज अलर्ट, फिर येलो अलर्ट.

भारत मौसम विज्ञान विभाग. IMD. ने पूर्णिया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 22 जून को भी ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा. इसके बाद 23 जून से 25 जून तक जिले में येलो अलर्ट जारी रहेगा. इस दौरान गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.

7C77A7F3 0C2C 4Ef7 Adeb E86E0A745886
पूर्णिया में घने बादलों का डेरा

Purnia Weather Today:किसानों, यात्रियों और आम लोगों पर असर.

बारिश और खराब मौसम का असर किसानों, यात्रियों और आम जनजीवन पर पड़ सकता है. किसानों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं सड़क यात्रियों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है. बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में सीवान में निकला कैंडल मार्च, भाकपा-माले और आइसा ने उठाए सवाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel