[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

0
कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें
लिंगम, फोटो- इंस्टाग्राम

Lingam: ओटीटी दर्शकों के लिए एक और दमदार थ्रिलर वेब सीरीज आने वाली है. साउथ एक्टर कथिर की अपकमिंग सीरीज ‘लिंगम’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. सस्पेंस, इमोशन और एक्शन से भरपूर इस सीरीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. अब आखिरकार इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Lingam OTT Release: कब और कहां देखें ‘लिंगम’?

‘लिंगम’ जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. मेकर्स ने हाल ही में इसका नया अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “यहां डर ही असली ताकत है… और लिंगम वही इंसान है जिसने इसे तोड़ दिया.” कथिर स्टारर ‘लिंगम’ 26 जून 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. यह एक थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जिसमें जबरदस्त इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा.

Lingam Story: क्या है कहानी?

सीरीज की कहानी एक ऐसे कबड्डी खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी में बड़ा अधिकारी बनने का सपना देखता है. लेकिन एक अहम मैच के दिन हुई दर्दनाक घटना उसकी पूरी जिंदगी बदल देती है. धीरे-धीरे वह ऐसी खतरनाक दुनिया में फंस जाता है, जहां उसे खुद को बचाने और हालात से लड़ने के लिए बदलना पड़ता है. यही सफर उसे एक आम इंसान से बेहद ताकतवर और खतरनाक शख्स बना देता है.

Lingam Starcast: स्टारकास्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

‘लिंगम’ में कथिर और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा पूर्णिमा रवि, सत्या, बोस वेंकट और निखिला शंकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर विमल भी सीरीज में स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आ सकते हैं. यही वजह है कि फैंस के बीच इस शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस सीरीज को लक्ष्मी सरवणकुमार ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्ममेकर प्रशांत पांडियाराज इसे प्रेजेंट कर रहे हैं।

‘सुजल 2’ के बाद फिर लौटे कथिर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कथिर हाल ही में वेब सीरीज ‘सुजल: द वोर्टेक्स सीजन 2’ में नजर आए थे. इस सीरीज में उन्होंने सब-इंस्पेक्टर चक्रवर्ती का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब ‘लिंगम’ में उनका बिल्कुल अलग और इंटेंस अवतार देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा कथिर जल्द ही दुलकर सलमान की फिल्म ‘आई एम गेम’ में भी नजर आएंगे. यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 20 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

Previous article सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, सीवान में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Next article पूर्णिया में IMD का ऑरेंज अलर्ट, घने बादलों का डेरा, कभी भी हो सकती है बारिश
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel