[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया चौथे लीग मैच में बनमनखी ने पूर्णिया की टीम को सात विकेट से किया पराजित

चौथे लीग मैच में बनमनखी ने पूर्णिया की टीम को सात विकेट से किया पराजित

0
चौथे लीग मैच में बनमनखी ने पूर्णिया की टीम को सात विकेट से किया पराजित

धमदाहा. धमदाहा में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में बुधवार को बनमनखी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में पूर्णिया की टीम पर 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी के आयी पूर्णिया की टीम काफी संघर्ष करती नजर आयी. उसके पांच प्रमुख बल्लेबाज पहले पांच ओवर में ही बनमनखी के सामने घुटने टेक दिए. पूर्णिया के आधे दर्जन खिलाड़ी दहाई के अंक में प्रवेश भी नहीं कर पाए. उस तरफ से प्रीतम 28 गेंद में 22 रन, गोविंद 18 गेंद में 21 रन ही बना पाए. दोनों की संघर्ष भरी पारी के बावजूद टीम ऑलआउट होकर 91 रन ही बना पायी. बनमनखी के तेज गेंदबाज बंटी और असफाक ने पूर्णिया के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिए. दोनों मिलकर कुल 7 विकेट हासिल किए, जिसमें बंटी 4 विकेट व असफाक ने 3विकेट चटकाए. जवाब में उतरी बनमनखी की टीम मात्र 13.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. उस तरफ से आकाश सिंह ने तेज खेलते हुए मात्र 42 गेंदों में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी. मैच में 62 रनों की पारी खेलने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. उनका साथ ऋषभ ने 19 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेलकर आकाश सिंह को खूब साथ दिया. वहीं, पूर्णिया टीम से गोविंदा को 2, जबकि दानिश को एक विकेट प्राप्त हुआ. उन्हें धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने नगद ग्यारह सौ रुपए व ट्रॉफी प्रदान की . मैच में अंपायर की भूमिका में गुंजन सिंह और अनिमेष शर्मा थे, जबकि कमेंट्री अजीत कुमार ने की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel