[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Tourism: आने वाले समय में भारत पर्यटन के मामले में दुनिया का होगा अग्रणी देश

Tourism: आने वाले समय में भारत पर्यटन के मामले में दुनिया का होगा अग्रणी देश

0
Tourism: आने वाले समय में भारत पर्यटन के मामले में दुनिया का होगा अग्रणी देश

Tourism: देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. देश में पर्यटन को लेकर दिल्ली में इंफार्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा आयोजित ‘साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज’ (एसएटीटीई) 2026 का का आगाज बुधवार को हुआ. तीन दिवसीय आयोजन के 33वें संस्करण में दुनिया भर के पर्यटन दिग्गजों का जमावड़ा लगा है और इस साल आयोजन का थीम है ‘एन ऑपर्च्युनिटी कॉल्ड इंडिया’. इससे वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती धमक का पता चलता है.

कार्यक्रम में लगभग 60 से अधिक देश के दो हजार से अधिक डेलिगेट शिरकत कर रहे है और 3200 से अधिक ब्रांड की प्रदर्शनी लगायी गयी है. गौर करने वाली बात है कि वर्ष 2027 तक भारत का घरेलू पर्यटन बाजार 125 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है. घरेलू, आउटबाउंड और इनबाउंड पर्यटन के कारण इस क्षेत्र में ऐतिहासिक तेजी आएगी. यही नहीं भारतीयों का विदेश यात्रा पर होने वाला खर्च 42 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है और हर साल देश में 303 करोड़ से अधिक घरेलू यात्रा लोग कर रहे हैं. यह दिखाता है कि पर्यटन किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. 

राष्ट्रीय विकास में पर्यटन की भूमिका अहम 


केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कि पिछले तीन दशको में एसएटीटीई ने पर्यटन उद्योग को एक नयी दिशा देने का काम किया है. आने वाले समय में भारत पर्यटन की दुनिया का प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यटन अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है. पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पर्यटन में आयी गिरावट आयी, लेकिन समय के साथ पर्यटकों की संख्या सामान्य हो गयी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के लोगों ने जो साहस दिखाया, उसने इस क्षेत्र को पुनर्जीवित कर दिया. यह सरकार पर जनता के अटूट भरोसे का प्रतीक है. इस मौके पर लद्दाख के उपराज्यपाल कविन्दर गुप्ता ने कहा कि एसएटीटीई तीन दशकों से वैश्विक ट्रैवल पेशेवरों को जोड़ने का एक सशक्त मंच रहा है.

लद्दाख में डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और हवाई सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं. जोजी ला टनल जैसे प्रोजेक्ट से अब सालभर संपर्क बना रहता है. लद्दाख अब केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव है. संयुक्त राष्ट्र पर्यटन महासचिव की विशेष सलाहकार अनीता मेंदिरत्ता ने कहा कि भारत की असली ताकत उसके आंकड़ों में नहीं, बल्कि यहां के लोगों में है. मौजूदा समय में यात्री केवल घूमना नहीं चाहता, बल्कि वह वास्तविक जुड़ाव और अनुभव तलाशता है, जिसे भारत बखूबी प्रदान करता है. वहीं इंफार्मा मार्केट्स के एमडी योगेश मुद्रास ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में आध्यात्मिक और क्षेत्रीय पर्यटन की वजह से भारी निवेश और विकास हो रहा है. कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला, दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री दोरजी सोना और अन्य लोग मौजूद रहे. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel