[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया सूर्य घर योजना के पहले चरण के लिए पूर्णिया का चयन, आज से लगेंगे सोलर पैनल

सूर्य घर योजना के पहले चरण के लिए पूर्णिया का चयन, आज से लगेंगे सोलर पैनल

0
सूर्य घर योजना के पहले चरण के लिए पूर्णिया का चयन, आज से लगेंगे सोलर पैनल

पूर्णिया से रिपोर्ट :

बिजली कटौती से अब लोगों को नहीं होगी परेशानी

दिन के समय सूरज की रोशनी से सीधे मिलेगी बिजली

पूर्णिया. ”पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत पहले चरण के लिए पूर्णिया जिले का चयन किया गया है. इस योजना के तहत जिले के लगभग 8 हजार बीपीएल कार्ड धारकों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे. बिजली विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और रविवार से सोलर पैनल लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा. इस योजना की शुरुआत से पूर्णिया के हजारों गरीब परिवारों को अब बिजली कट से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी. सोलर पैनल लगने के बाद बीपीएल परिवारों को हर महीने एक निश्चित यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकेगी, जिससे उनके घरेलू बजट को बड़ी राहत मिलेगी. पूर्णिया जिले के करीब 7914 बीपीएल कार्ड धारी परिवार को योजना का लाभ मिलेगा. इसकी शुरुआत बिजली विभाग द्वारा आगामी सोमवार से करेगी. सरकार द्वारा अभी 125 यूनिट फ्री बिजली की गरीब परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना और गरीब परिवारों के बिजली खर्च को शून्य करना है.

आठ हजार घर होंगे सौर ऊर्जा से रोशन

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण के लिए उन बीपीएल धारकों को चिन्हित कर लिया गया है जिनके घरों की छतें सोलर पैनल लगाने के अनुकूल हैं. रविवार से तकनीकी टीमों को मैदान में उतार दिया जाएगा, जो तेजी से इंस्टॉलेशन का काम पूरा करेंगी. विभाग का लक्ष्य है कि तय समय सीमा के भीतर सभी 8 हजार घरों को सौर ऊर्जा से रोशन कर दिया जाए.

बीपीएलधारियों को मिलेगी मुफ्त

आम उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल पर सब्सिडी का प्रावधान है, लेकिन बीपीएल परिवारों के लिए यह योजना सौ फीसदी मुफ्त है. इसके इंस्टॉलेशन का पूरा खर्च बिहार सरकार और बिजली विभाग खुद वहन करेगा. इस योजना के तहत प्रत्येक चयनित बीपीएल परिवार के घर पर 1.1 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल लगाया जाएगा. इससे हर महीने लगभग 125 यूनिट तक बिजली जनरेट होगी, जिससे घर के पंखे, बल्ब और मोबाइल चार्जिंग जैसे जरूरी उपकरण आराम से मुफ्त में चलेंगे.

कहते हैं अधिकारी

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पहले चरण के लिए पूर्णिया जिले का चयन किया गया है. इस योजना के तहत जिले के लगभग 7914 बीपीएल कार्ड धारकों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे. जिन बीपीएल धारकों को छत नहीं है उनके घर भी योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन जमीन खुद की होनी चाहिए. योजना की शुरुआत रविवार से शुरू होगा. एजेंसी का चयन पहले ही कर ली गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel