[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार मई माह में 2390 लोगों को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में 18 गिरफ्तार

मई माह में 2390 लोगों को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में 18 गिरफ्तार

0
मई माह में 2390 लोगों को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में 18 गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के मामले में 19 गिरफ्तार कटिहार. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में आरोपितों की गिरफ्तारी, फरार आरोपित के घरों की न्यायालय के निर्देश पर इश्तिहार व कुर्की जब्ती तामिला, जघन कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ-साथ मादक पदार्थ विक्रेता, पशु तस्करों पर नकेल कसने में सफलता हासिल की है. एसपी शिखर चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मई माह में कुल 2390 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें 1240 लोगों को जेल भेजा गया. 1150 लोगों को रिकॉल पर मुक्त किया गया. हत्या के मामले में 18 व हत्या के प्रयास में 33 गिरफ्तार हत्या के दर्ज मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 हत्यारोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में 33 अभियुक्तों को तथा दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया है. दहेज हत्या के कांड में तीन, डकैती के कांड में तीन, अपहरण के मामले में 21 आरोपित, लूट के कांड में पांच आरोपित व आर्म्स एक्ट के कांड में 19 आरोपित को गिरफ्तार किया है. दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के कांड में 27 आरोपित, एससी एसटी एक्ट में पांच आरोपित, एनडीपीसी एक्ट में 28 आरोपित, रंगदारी के मामले में तीन आरोपित तथा चोरी के मामलों में 27 आरोपित को गिरफ्तार किया है. 674 लोगों के विरुद्ध अजमानतीय वारंट में कार्रवाई एसपी ने बताया कि नॉन-बेलेबल वारंट में 674 लोगों पर, जबकि जमानतीय वारंट में 733 लोगों पर कार्रवाई की गयी. कांड में फरार चल रहे 117 आरोपित के घरों की कुर्की जब्ती आदेश का तामिला किया गया तो 145 आरोपितों के घरों में इश्तेहार चश्पा किया. एसपी ने बताया कि मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर जिला पुलिस ने लगातार छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब के मामले में कुल 335 कांड दर्ज किया है. जिसमें शराब बेचने व पीने के आरोप में 1569 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की छापेमारी में 1677.170 लीटर विदेशी शराब एवं 2532 लीटर देसी शराब, कुल 4209.17 लीटर शराब बरामद किया गया है, जबकि 1994.75 लीटर जब्त शराब को विनष्ट किया गया. साइबर थाना पुलिस ने 35.10 लाख रुपये कराया होल्ड साइबर थाना पुलिस की भी उपलब्धि बेहतर है. साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर सात मामले दर्ज किया. इन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने 3510491 लाख रुपये को होल्ड कराया है, जबकि दर्ज कांड में करते हुए 5.83 लाख रुपये पीड़ित पक्ष को वापस कराया है. वाहन चेकिंग में 1.31 करोड़ वसूला एसपी ने बताया कि संपूर्ण जिले में जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में मई माह में कुल 9359 वाहनों से 1.31 करोड़ रुपये शमन राशि वसूल किया गया है. इसमें बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले वाहन चालक से 58.50 लाख रुपये, ट्रिपल सवार पर जुर्माना 1.45 लाख रुपये, बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों से 7000 रुपये, सीट बेल्ट नहीं धारण करने पर 1.25 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूल किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel