[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

0
जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर हादसा के बाद भीड़

पूर्णिया से राजकुमार चौधरी की रिपोर्ट

Purnea News: जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक के समीप रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है.

रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, मची अफरातफरी

जानकारी के अनुसार, घटना जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर रेलवे पोल संख्या केजे 19/5 के पास हुई. रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि सुबह करीब सात बजे किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ होगा.

शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है. मृतक का एक पैर शरीर से अलग हो गया था और शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था. मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे पहचान करना और भी मुश्किल हो गया है.

लोकल ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा

घटना का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा. जोगबनी-कटिहार लोकल ट्रेन जब रानीपतरा स्टेशन से खुलकर मटिया के समीप पहुंची तो ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा. बाद में ट्रेन के गार्ड और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद ट्रेन को कटिहार के लिए रवाना किया गया.

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

टैटू बना पहचान का एकमात्र सहारा

मृतक की पहचान के लिए फिलहाल उसके हाथ पर बना टैटू ही एकमात्र सुराग माना जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

ये भी पढ़ें: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel