[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया नौ मई को हजारों मामलों के निबटारे की तैयारी

नौ मई को हजारों मामलों के निबटारे की तैयारी

0
नौ मई को हजारों मामलों के निबटारे की तैयारी

आगामी नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को ले हुई बैठक पूर्णिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी 9 मई को इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय सहित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा तथा बायसी में आयोजित की जाएगी. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैयाजी चौधरी की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुनील कुमार की उपस्थिति में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेन्द्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री देशमुख, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ठाकुर अमन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम सुभाष चन्द्र, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दशम मुकेश कुमार-2, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 11वीं मो. इनाम खान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 6 सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधि.) राकेश कुमार पाण्डेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 16वीं शीमा एरम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-12वीं सितेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 13वीं बजरंग कुमार चौधरी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-चतुर्थ विक्रम कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-7 सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधि०) गुलनाज फिरदोस, अवर न्यायाधीश द्वित्तीय सह अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय रजय कुमार, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रोमी कुमारी, अवर न्यायाधीश प्रथम सह अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम प्रमोद रंजन, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी राजू कुमार साह, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी अक्षय नारंग, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी कमलेश कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांग श्रीवास्तव, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी पंकज कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय श्रेणी गुफराना नाज एवं न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय श्रेणी आशीष देव उपस्थित रहे. वहीं अनुमंडलीय न्यायालय से अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बनमनखी सतीष मणि त्रिपाठी, अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी धमदाहा शैलेश कुमार राम, मुंसिफ सह न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी बनमनखी निखिल कुमार, मुंसिफ सह न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी बायसी कामरू जमा बैठक में उपस्थित हुए. बैठक में यह निर्देश दिया गया कि अपने-अपने न्यायालय से अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करें चिन्हित मामलों में पक्षकारों/पीड़ितों को नोटिस भेजने एवं वाद के पक्षकार के बीच प्री-लोक अदालत बैठक पर ज्यादा जोर देने हेतु निर्देशित किया गया. ज्ञात हो कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, प्ली बार्गेनिंग के मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, बैंक वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, शमनीय ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, जनउपयोगी सेवाएँ से संबंधित मामले जैसे बिजली एवं पानी बिल, तलाक छोड़कर वैवाहिक विवाद, भू-अधिग्रहण के गामले, सेवा एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel