[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बोला धावा, रेस्टोरेंट संचालक का सरेआम अपहरण

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बोला धावा, रेस्टोरेंट संचालक का सरेआम अपहरण

0
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बोला धावा, रेस्टोरेंट संचालक का सरेआम अपहरण
सांकेतिक तस्वीर

राजेंद्रनगर मुहल्ले में मची अफरा-तफरी, गोनावां की ओर एनएच-20 से फरार हुए अपहर्ता परिजनों ने दो बदमाशों को पहचाना, पुलिस ने बरामदगी के लिए शुरू की छापेमारी प्रतिनिधि, नवादा सदर शहर के राजेंद्रनगर मुहल्ले में सोमवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक बुजुर्ग रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर लिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिक अखिलेश कुमार अपने प्रतिष्ठान पर मौजूद थे, तभी एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए करीब आठ बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने अखिलेश कुमार को जबरन पकड़कर रेस्टोरेंट से बाहर खींचा और देखते ही देखते उन्हें वाहन में डालकर फरार हो गये. वारदात इतनी तेजी से हुई कि जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बदमाश गोनावां की दिशा होते हुए एनएच-20 पर तेज रफ्तार से निकल गये. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित के पुत्र अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि अपहरण में शामिल आठ बदमाशों में से दो की पहचान कर ली गयी है. परिजनों द्वारा दिए गए सुराग के आधार पर पुलिस मामले को पुरानी रंजिश या अन्य विवादों से जोड़कर देख रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने कांड दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपहृत संचालक की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही, बदमाशों का सुराग लगाने के लिए शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel