[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया PURNIA : गुलाबबाग में अवैध लॉटरी के खेल का भंडाफोड़, एक लाख लॉटरी टिकट जब्त, एक गिरफ्तार

PURNIA : गुलाबबाग में अवैध लॉटरी के खेल का भंडाफोड़, एक लाख लॉटरी टिकट जब्त, एक गिरफ्तार

0
PURNIA : गुलाबबाग में अवैध लॉटरी के खेल का भंडाफोड़, एक लाख लॉटरी टिकट जब्त, एक गिरफ्तार

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया शहर के गुलाबबाग में अवैध लॉटरी के गोरखधंधे का पूर्णिया पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही करीब एक लाख लॉटरी टिकट जब्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल की है. जानकारी के अनुसार, गुलाबबाग टीओपी ( सदर थाना) के टीओपी अध्यक्ष सन्नी कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ हांसदा रोड गुलाबबाग में यह छापेमारी की. पुलिस ने 1,03,850 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए . इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की जा रही एक चार पहिया गाड़ी को भी जब्त किया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि अवैध लॉटरी की एक बड़ी खेप का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस ने संदिग्ध रूट पर घेराबंदी कीु मौके से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिससे फिलहाल कड़ी पूछताछ की जा रही है. अभियुक्त की पहचान चिमनी बाजार के निवासी मो इमरान आलम के रूप में हुई है. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से मिली शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस इस अवैध धंधे के पूरे सिंडिकेट का पता लगा रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह खेप बंगाल के किस इलाके से लायी गयी थी और इसे पूर्णिया के किन-किन इलाकों में खपाया जाना था. इस मामले में संलिप्त अन्य मास्टरमाइंड्स और स्थानीय एजेंटों की पहचान की जा रही है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है. पुलिस की इस सक्रियता से इलाके के अवैध लॉटरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel