[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार KATIHAR: 102 एंबुलेंस कर्मियों की मांगों पर डीएम ने लिया संज्ञान, 26 मई को अगली त्रिपक्षीय बैठक तय

KATIHAR: 102 एंबुलेंस कर्मियों की मांगों पर डीएम ने लिया संज्ञान, 26 मई को अगली त्रिपक्षीय बैठक तय

0
KATIHAR: 102 एंबुलेंस कर्मियों की मांगों पर डीएम ने लिया संज्ञान, 26 मई को अगली त्रिपक्षीय बैठक तय
बैठक करते एम्बुलेंस कर्मचारी

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

कटिहार: 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के चालक और ईएमटी कर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपे जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने श्रम अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने सदर अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की और उनका बयान दर्ज किया. इसके साथ ही संबंधित एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी ली गई.

त्रिपक्षीय वार्ता में हुई विस्तृत चर्चा

श्रम अधीक्षक कार्यालय में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में एजेंसी और कर्मचारियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. इस बैठक में जैन प्लस एजेंसी के एचआर मुकेश कुमार, ओएम विजित श्रीवास्तव, सीएल कुंवर सिंह और पवन कुमार के साथ-साथ 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे.

वार्ता के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया और समाधान की दिशा में सकारात्मक चर्चा हुई.

दस्तावेज नहीं देने पर एजेंसी को फटकार

बैठक के दौरान एजेंसी द्वारा एग्रीमेंट कॉपी समेत आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर श्रम अधीक्षक ने नाराजगी जताई. उन्होंने एजेंसी को 26 मई को अगली बैठक में सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

हटाए गए कर्मियों को वापस लेने का निर्देश

श्रम अधीक्षक ने कार्य से हटाए गए कर्मचारियों को तत्काल वापस लेने का आदेश भी दिया है. साथ ही सभी लंबित मुद्दों को 26 मई से पहले निपटाने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई है और उम्मीद है कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान जल्द हो जाएगा. उन्होंने डीएम और श्रम अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस बैठक में दर्जनों चालक और ईएमटी कर्मचारी उपस्थित रहे और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel