[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया एनएच-107 चौड़ीकरण को छह माह से इंतजार

एनएच-107 चौड़ीकरण को छह माह से इंतजार

0
एनएच-107 चौड़ीकरण को छह माह से इंतजार

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड अंतर्गत एनएच107 पर विशाल बजरंगबली स्थान से धीमा होते हुए काझी नगराही तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने को लोगों को बेसब्री से इंतजार है.इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास बीते वर्ष 17 जुलाई 2025 को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन तथा स्थानीय विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने किया था.परियोजना की कुल लागत 2297.24 लाख रुपये निर्धारित है.शिलान्यास के करीब छह माह बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य का इंतजार कर रहे स्थानीय ग्रामीणों नंदलाल शर्मा,मिलन सिंह, कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, छोटू सिंह, लता देवी, निर्मल शर्मा, सुमित सिंह बौआ,पिंटू शर्मा, शक्ति सिंह,मंगल सिंह ने बताया कि यह मार्ग घनी आबादी से होकर गुजरता है. वर्तमान में सिंगल लेन होने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बनमनखी को रानीगंज से जोड़ती है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है.इसके अलावा कोशी-सीमांचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध धीमेश्वरधाम मंदिर इसी मार्ग पर स्थित है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते-जाते हैं.ग्रामीणों का कहना है कि चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से मंदिर पहुंचते हैं. सड़क संकरी होने के कारण श्रद्धालुओं को तीन से चार घंटे तक जाम में फंसना पड़ता है. यदि समय रहते सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया जाए, तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है.इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता फारिक अहमद ने बताया कि अभी टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है. उन्होंने कहा कि पहले जारी किया गया टेंडर तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था. वर्तमान में दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनायी गई है, जिसमें पांच संवेदकों ने भाग लिया है. तकनीकी निविदा खोलकर मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है.टेंडर फाइनल होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel