[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. महनार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो 20 फीट गड्ढे में पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल

hajipur news. महनार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो 20 फीट गड्ढे में पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल

0
hajipur news. महनार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो 20 फीट गड्ढे में पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल

महनार. महनार थाना क्षेत्र के महनार-सलहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार में जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी चमरहरा योगी स्थान के आगे अचानक अनियंत्रित होकर करीब 15-20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में गाड़ी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन युवक भी चोटिल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन से चार युवक सवार थे. वाहन इतनी तेज गति में था कि मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी गड्ढे में गिरते हुए दो-तीन बार पलटी खा गयी. हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला. सभी को इलाज के लिए तत्काल जंदाहा अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में था और वाहन की रफ्तार सामान्य से काफी अधिक थी. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे गहरा गड्ढा होने के कारण हादसा और भयावह हो गया. गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. बताया गया कि यह स्कॉर्पियो जंदाहा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों ने कहा कि महनार-सलहा मार्ग पर कई जगह सड़क किनारे गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel