[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया आने वाले बजट में सौरा नदी में रिवर फ्रंट पार्क प्रोजेक्ट शामिल करे नगर निगम

आने वाले बजट में सौरा नदी में रिवर फ्रंट पार्क प्रोजेक्ट शामिल करे नगर निगम

0
आने वाले बजट में सौरा नदी में रिवर फ्रंट पार्क प्रोजेक्ट शामिल करे नगर निगम

वार्षिक बजट 2026-27 केलिए नगर निगम को भेजे गये अहम सुझाव

सभी गुदरी बाजार में बहुमंजिल सुपर स्ट्रक्चर मार्केट का हो निर्माण

पूर्णिया. शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा नगर निगम के वार्षिक बजट 2026-27 में इस बार सौरा नदी में रिवर फ्रंट पार्क प्रोजेक्ट समेत शहर की जरुरत के हिसाब से कई अहम सुझाव नगर आयुक्त को भेजे गये हैं. नागरिकों ने इन सुझावों पर मंथन कर अमल करने का भी आग्रह किया है. इन सुझावों में स्वच्छता और साफ-सफाई, स्वच्छ जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और रखरखाव, पार्किंग और यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के अलावा हरित क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव भी शामिल हैं. शहर के जाने माने सोशल एवं आरटीआई एक्टिविस्ट विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौरा नदी में रिवर फ्रंट पार्क प्रोजेक्ट की वर्षों पुरानी मांग की याद दिलाते हुए नगर आयुक्त को कहा है कि सौरा नदी पूर्णिया शहर को दो भागों में बांटती है और यह नदी पूर्णिया शहर को खूबसूरत बनाती है. मगर बाढ़ के समय में शहर को पीढ़ियों से बाढ़ आधारित विभिन्न समस्याओं प्रभावित करती आई है. रिवर फ्रंट पार्क प्रोजेक्ट बाढ़ नियंत्रण के साथ ही पूर्णिया शहर के कई उद्देश्यों को पूरा करते हुए अविकसित शहर पूर्णिया को विकसित और निश्चित रूप से अपग्रेड करने वाली साबित होगी.निगम को दिए गये सुझावों में कहा गया है कि पूर्णिया शहर के भट्ठा गुदरी बाजार, मधुबनी गुदरी बाजार और खुश्कीबाग गुदरी बाजार के परिसरों में ‘बहुमंजिल सुपर स्ट्रक्चर मार्केट’ के निर्माण की वर्षों पुरानी मांगें हैं. इन महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विचार करना आज की आवश्यकता है, जो शहर की ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं के साथ ही रोजगारों के सृजन सहित अनेक समस्याओं का निदानों के लिए वरदान साबित होगी. शहर में आधुनिक पशु वधशाला की जरुरत बताते हुए कहा गया है कि आधुनिक पशु वधशाला की उपलब्धता नहीं होने के कारण मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 की अवहेलनाएं प्रतिदिन पूर्णिया शहर में होती है.इसके साथ ही मेडिकल इंसिनेटर स्थापित करने की आवश्यकता बतायी गई है. बिजली के पोलों पर दिन में भी स्ट्रीट लाइटों का जलते रहने की ओर ध्यान आकृष्ठ कराते हुए अंग्रेजों के जमाने की जल निकासी की व्यवस्था पर फोकस किया गया है और इसके लिए बजट में ठोस योजना शामिल करने की जरुरत बतायी गई है.पूर्णिया जैसे शहर में शहरवासियों के लिए ऑनलाइन प्रोपर्टी टैक्स के भुगतान की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त किया गया है और इससे होने वाली परेशानी भी बतायी गई है. दिए गये सुझाव में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक मूत्रालय की समस्याएं दुखदाई है. कहा गया है कि अग्रवाल मार्केट स्थित जगदम्बा स्वीट्स के सटे गुरुद्वारा रोड में सड़क पेशाब और इसका दुर्गंध सरकार की स्वच्छता के सभी दावों की धज्जियां उड़ा रहा है.कहा गया है कि शहर में टाउन हॉल मीटिंग बुलाने की संस्कृति की शुरूआत होनी चाहिए क्योंकि इससे निगम प्रशासन को अनेक अज्ञात समस्याओं को जानने एवं समझने का मौका मिल पाएगा. पत्र में बिजली और ऊर्जा, स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक शौचालय एवं मुख्यालय, गरीबों, वृद्धों और दिव्यांगों के लिए सामाजिक सेवाएं, सांस्कृतिक केंद्र, लाइब्रेरी, थिएटर और खेल सुविधाओं के साथ ही नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था और बजट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को और भी श्रेष्ठ बनाने के विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के लिए अनुरोध किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel