[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जावे वार्ड 12 में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख, लाखों की क्षति

जावे वार्ड 12 में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख, लाखों की क्षति

0
जावे वार्ड 12 में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख, लाखों की क्षति

भवानीपुर. प्रखंड के जावे पंचायत के जावे वार्ड संख्या 12 में बीते शुक्रवार की देर रात्रि अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए. इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.जानकारी के अनुसार रात के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे. इसी दौरान अचानक एक घर में आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. किसी तरह लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन घर के अंदर रखा सामान नहीं निकाल पाए. अगलगी में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, बर्तन, नगदी सहित दैनिक उपयोग की सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गई. जावे पंचायत के मुखिया इंजीनियर सागर अलीम ने बताया कि पीड़ित परिवारों में मो. कलीम पिता स्व. मनीज , मो. अशफाक एवं अफसार पिता मो. कलीम, मो. इस्माइल उर्फ बोका पिता मो. सफीर , मो. मंसूर पिता मो. सफीद , मो. जोगी उर्फ जब्बार पिता मो. शाहिद, मो. इरफान पिता स्व. सलीम तथा मो. शरीफ पिता मो. मुंदी शामिल हैं. सभी जावे वार्ड संख्या 12 के निवासी बताए गए हैं. मुखिया श्री अलीम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का काम शुरू किया. इसी बीच अग्निशमन दल को सूचना दी गई. सूचना पर धमदाहा एवं रुपौली से अग्निशमन वाहन ने पहुंच आग पर पूरी तरह काबू पाया. घटना की लिखित सूचना अंचलाधिकारी भवानीपुर एवं भवानीपुर थाना को दे दी गई है. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel