[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-3 में कुल 21,429 नामांकन

स्नातक सेमेस्टर-3 में कुल 21,429 नामांकन

0
स्नातक सेमेस्टर-3 में कुल 21,429 नामांकन

मुंगेर. एमयू की ओर से 24 फरवरी से अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी थी. इसमें उक्त सत्र में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 28 फरवरी तक का समय दिया गया था. इसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 21,429 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 18,308, विज्ञान संकाय में 2,940 व वाणिज्य संकाय में 181 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

अबतक 30 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग के लिए 25 फरवरी से परीक्षा फॉर्म भरा रहा है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार उक्त सत्र के बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक का समय दिया गया है. 6 व 7 मार्च काे 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा जायेगा. इस दौरान विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 500 रुपये व विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये जमा करना होगा, जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संंबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 24 तथा विज्ञान संकाय में 5 तथा वाणिज्य संकाय में मात्र एक विद्यार्थी ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

होली को लेकर एमयू व कॉलेजों में अवकाश

मुंगेर. एमयू व उससे जुड़े सभी कॉलेज होली को लेकर शनिवार से ही बंद हो गये हैं. बता दें कि विश्वविद्यालय व कॉलेज में वैसे तो 2 मार्च सोमवार से होली को लेकर अवकाश होगा, लेकिन इससे पहले 1 मार्च रविवार होने के कारण अब एमयू व उसके सभी कॉलेज बंद हो गये हैं. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार 2 से 4 मार्च तक एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेजों में होली को लेकर अवकाश रहेगा. जबकि 5 मार्च को विशेष अवकाश रहेगा. इसके बाद 6 मार्च शुक्रवार से एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel