[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया महापौर ने नवनिर्मित ग्रीन सिटी पार्क का किया उद्घाटन

महापौर ने नवनिर्मित ग्रीन सिटी पार्क का किया उद्घाटन

0
महापौर ने नवनिर्मित ग्रीन सिटी पार्क का किया उद्घाटन

पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी ने बुधवार को थाना चौक स्थित नवनिर्मित ग्रीन सिटी पार्क का उद्घाटन किया. यह स्थान पहले अतिक्रमण और कूड़ा-कचरे से प्रभावित था, उसे विकसित कर अब एक सुंदर एवं उपयोगी पार्क के रूप में तैयार किया गया है. पार्क के निर्माण से आसपास के क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. नवनिर्मित पार्क में नगर वासियों के लिए टहलने, व्यायाम करने, बैठने तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की गयी है. यहां पथ-वे, बेंच, खेल उपकरण, कसरत के साधन, हरियाली एवं बेहतर लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग सुबह और शाम दोनों समय इसका लाभ उठा सकें. उद्घाटन के अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने इसे स्वच्छ और सुंदर पूर्णिया के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा पूर्व में भी दो पार्कों का निर्माण कराया जा चुका है और बुधवार को थाना चौक स्थित इस तीसरे ग्रीन सिटी पार्क को शहरवासियों को समर्पित किया गया है. साथ ही शहर में चार अन्य ग्रीन पार्कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है. उन्होंने कहा कि इन पार्कों में सुबह-शाम लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जाती है, जिससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ रही है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य को भी लाभ मिल रहा है. महापौर ने बताया कि नगर निगम लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और हाल ही में पुराने कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए हासदा में बायो माइनिंग प्लांट की शुरुआत की गई है, जो स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने सभी से पार्क को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा शहर को कचरा मुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव, वार्ड पार्षद नवल जायसवाल, अंजनी साह, अमित कुमार सोनी, तौकिर रियाज पप्पू, गुलाब हुसैन, लखेंद्र साह, स्वपन घोष, अर्जुन सिंह, प्रदीप जायसवाल, निर्जला देवी, पूनम देवी, ममता सिंह, राजीव रंजन सहाय उर्फ बबलू सहाय, अभिजीत कुमार उर्फ पासवान, चांदनी देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, मुर्शिदा खातून, समसुन खातून, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष पोद्दार, श्रीप्रसाद महतो, उपेंद्र सिंह, मनोज साह, ललनेश सिंह, कुणाल किशोर, बहादुर यादव, शंकर यादव, वसीम जी, रहीम अंसारी, कैलाश सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel