[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Sunita Ahuja ने कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक को गले लगाकर किया 10 साल का वनवास खत्म, VIDEO

Sunita Ahuja ने कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक को गले लगाकर किया 10 साल का वनवास खत्म, VIDEO

0
Sunita Ahuja ने कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक को गले लगाकर किया 10 साल का वनवास खत्म, VIDEO

करीब 10 साल से चल रही गोविंदा के परिवार और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की नाराजगी अब खत्म होती नजर आ रही है. हाल ही में टीवी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों परिवारों के बीच की दूरियां कम होती साफ दिखाई दीं. इस वीडियो ने फैंस को भी हैरान कर दिया है और लोग इसे एक बड़े पैचअप के तौर पर देख रहे हैं. आइए बताते हैं आखिर सेट पर ऐसा क्या हुआ.

कश्मीरा और कृष्णा को गले लगाती दिखीं सुनीता आहूजा

इस एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा गेस्ट बनकर पहुंचीं. जैसे ही वह सेट पर आईं, माहौल अचानक बदल गया. सबसे खास पल तब आया जब सुनीता आहूजा ने बिना किसी हिचकिचाहट के कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को गले लगा लिया.

यह पल काफी इमोशनल था, क्योंकि पिछले कई सालों से इन दोनों परिवारों के बीच दूरियां बनी हुई थीं. इस एक हग ने साफ कर दिया कि अब पुराने गिले-शिकवे खत्म हो चुके हैं.

यहां देखें वीडियो-

क्यों थी दोनों परिवार में नाराजगी?

यह विवाद साल 2016 के आसपास शुरू हुआ था. दरअसल, कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं.”

इस ट्वीट को सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर तंज समझ लिया. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच गलतफहमी बढ़ गई. धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत लगभग बंद हो गई और दूरी बढ़ती चली गई. यहां तक कि कई पारिवारिक मौके पर भी साथ नजर नहीं आए.

सेट पर दिखा प्यार और मस्ती

लेकिन अब माहौल पूरी तरह बदल चुका है. सेट पर हंसी-मजाक हुआ, बातचीत हुई और सबने साथ में अच्छा समय बिताया. इसी दौरान सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “14 साल का वनवास खत्म हो गया है”, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे और माहौल और भी इमोशनल हो गया.

कश्मीरा शाह ने भी मजाक में उनका हाथ पकड़कर कहा कि उनका ‘धुरंधर’ वापस आ गया है. हालांकि गोविंदा इस दौरान वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन कृष्णा अभिषेक ने कहा कि जब सभी का समय मैच करेगा, तब वह भी जरूर मिलेंगे.

जल्द टेलीकास्ट होगा एपिसोड

यह एपिसोड हाल ही में शूट हुआ है और जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए Vijay Varma, बोले- बहुत गालियां सुननी पड़ीं

Previous article महापौर ने नवनिर्मित ग्रीन सिटी पार्क का किया उद्घाटन
Next article मालपुर में देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel