[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी का विधिवत शुभारंभ, सीओ ने प्राचार्य को दिया ध्वज

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी का विधिवत शुभारंभ, सीओ ने प्राचार्य को दिया ध्वज

0
पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी का विधिवत शुभारंभ, सीओ ने प्राचार्य को दिया ध्वज

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज 14 मई का दिन ऐतिहासिक रहा. कॉलेज परिसर में एनसीसी का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे अब कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्र सेवा के द्वार खुल गए हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 47 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. राना ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार को आधिकारिक एनसीसी ध्वज सौंपकर इस इकाई की सफल शुरुआत की. इस अवसर पर कर्नल राना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी न केवल अनुशासन सिखाती है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का भी संचार करती है.इस गौरवपूर्ण अवसर पर बटालियन और कॉलेज के कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सीटीओ प्रो. उदय कुमार सिंह, बटालियन की लेडी ऑफिसर मेजर वेंडी, बीएचएम हवलदार सोनू कुमार सिंह एवं नायक एसएस नाहक शामिल थे. कॉलेज के प्राचार्य ने एनसीसी यूनिट की स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए 47 बिहार बटालियन के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी कैडेट के रूप में छात्र शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनेंगे, जो उनके भविष्य के करियर में मील का पत्थर साबित होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel