[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Friday OTT Releases: रणबीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर सैफ की ‘कर्तव्य’ तक, शुक्रवार को ओटीटी पर होगा सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट

Friday OTT Releases: रणबीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर सैफ की ‘कर्तव्य’ तक, शुक्रवार को ओटीटी पर होगा सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट

0
Friday OTT Releases: रणबीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से लेकर सैफ की ‘कर्तव्य’ तक, शुक्रवार को ओटीटी पर होगा सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट

Friday OTT Releases 15 May: अगर आप भी इस वीकेंड घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. कल यानी 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का पिटारा खुलने वाला है. रणबीर सिंह की फिल्म से लेकर सैफ अली खान की थ्रिलर सीरीज तक, बहुत कुछ नया आने वाला है. नीचे देखिए पूरी लिस्ट.

Dhurandhar 2: The Revenge – Netflix / JioHotstar

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ आखिरकार ओटीटी पर आ रही है. नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखेगी, जबकि भारत में इसे JioHotstar पर देखा जा सकेगा. खास बात यह है कि इसका नाम ओटीटी पर ‘धुरंधर: द रिवेंज (Raw and Undekha)’ होगा. फिल्म के इस वर्जन में वह सीन भी दिखाए जाएंगे जो सिनेमाघरों में नहीं दिखे थे. यह फिल्म थियेटर वाली फिल्म से करीब 3 मिनट ज्यादा लंबी होगी.

Kartavya – Netflix

नेटफ्लिक्स पर कल ‘कर्तव्य’ नाम की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म आ रही है. इसमें सैफ अली खान एक ईमानदार पुलिस अफसर पवन मलिक के रोल में हैं. कहानी एक पत्रकार के मर्डर से शुरू होती है, जिसके बाद सैफ का सामना भ्रष्टाचार और एक ढोंगी बाबा से होता है. इसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज ने बनाया है.

Berlin and the Lady with an Ermine – Netflix

मशहूर सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के फैंस के लिए कल खास दिन है. इसके स्पिन-ऑफ ‘बर्लिन’ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. इस बार बर्लिन अपनी गैंग के साथ लियोनार्डो द विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लेडी विद एन एरमाइन’ को चुराने की कोशिश करेगा. इसमें आपको भरपूर एक्शन और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

Exam: The System Exposed – Prime Video

अमेजन प्राइम वीडियो पर कल ‘एग्जाम : द सिस्टम एक्सपोज़्ड’ नाम की सीरीज रिलीज होगी. यह कहानी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाले भ्रष्टाचार और घपलों को दिखाएगी. यह 7 एपिसोड की सीरीज तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध होगी.

Inspector Avinash Season 2 – JioHotstar

रणदीप हुड्डा एक बार फिर जांबाज पुलिस अफसर अविनाश मिश्रा बनकर लौट रहे हैं. ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ में इस बार वह खुद एक राजनीतिक साजिश में फंस जाते हैं और उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी. यह दमदार एक्शन ड्रामा आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रिलीज के दिन अटक गई सूर्या की ‘Karuppu’, डायरेक्टर आरजे बालाजी ने वीडियो शेयर कर मांगी माफी

Previous article पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एनसीसी का विधिवत शुभारंभ, सीओ ने प्राचार्य को दिया ध्वज
Next article सीबीएसई 12वीं परीक्षा में माउंट जियोन के बच्चों का दमदार प्रदर्शन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel