[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया आसमान से बरसे आग के गोले मौसम के गर्म मिजाज ने दिन भर सताया

आसमान से बरसे आग के गोले मौसम के गर्म मिजाज ने दिन भर सताया

0
आसमान से बरसे आग के गोले मौसम के गर्म मिजाज ने दिन भर सताया

सूरज के ताप को तेज करती रहीं गर्म हवा, तपती गर्मी से बेहाल रहे लोग

पूर्णिया. सोमवार को दिन भर आसमान से सूरज आग उगलता रहा और गर्मी ने खूब सताया. मौसम का पारा दिन में 38 डिग्री पार कर गया और गर्म हवा सूरज के ताप को तेज करती रही. हालांकि, रविवार का दिन भी कम गर्म नहीं था पर सोमवार को उमस और तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. वैसे मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को गर्मी और कहर बरपाएगी. इस बीच सोमवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

दरअसल, सोमवार का आगाज कुछ कन्फ्यूजन के साथ हुआ. सुबह साढ़े पांच बजे के करीब आसमान में बादल दिख रहे थे पर करीब चालीस मिनट बाद सूर्यदेव अपने तल्ख तेवर के साथ प्रकट होकर यह अहसास दिला गये कि यह दिन अपेक्षाकृत काफी गर्म होगा. आठ बजते-बजते सूरज के तेवर इतने चढ़ गये कि घर से बाजार जाकर सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया. देखते-देखते मौसम का मिजाज इतना चढ़ गया कि दस बजे तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोपहर तक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी भी हुई, पर बाद में यह 38 पर स्थिर हो गया. मौसम के जानकारों की मानें तो अधिकतम तापमान की रीयल फीलिंग 40 डिसे. से कम नहीं थी. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.

पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के मुताबिक मंगलवार को फिर मौसम का मिजाज गर्म रहने वाला है. इंडेक्ट के ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे पर धूप कड़क रहने वाली है जिससे गर्मी खूब सताएगी. इस दौरान तापमान में भी बढ़त की संभावना है. इधर, मौसम विभाग द्वारा भी अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटिंग और ट्रिपिंग भी परेशानी का सबब बनी जबकि मौसम के गर्म मिजाज का असर शहर की गतिविधियों पर भी पड़ा. दोपहर सड़कों पर जहां आवाजाही कम रही वहीं बाजारों में भीड़ भी कम दिखी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel