[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नोएडा से गुवाहाटी जा रहा कंटेनर अररिया में लापता

नोएडा से गुवाहाटी जा रहा कंटेनर अररिया में लापता

0
नोएडा से गुवाहाटी जा रहा कंटेनर अररिया में लापता

इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से भरा था कंटेनर, पुलिस ने बरामद किया, तो मिला खाली, चालक लापता

अररिया. नोएडा से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ इलेक्ट्रॉनिक सामान से लदा कर्नाटक रजिस्ट्रेशन संख्या बेंगलुरु वेस्ट (राजाजी नगर) का कंटेनर ट्रक अररिया में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. शाम 7 बजे तक टोल प्लाजा पर लोकेशन मिलने के बाद कंटेनर ट्रेसलेस हो गया. मामला सामने आने पर कंटेनर मालिक ने सीधे एसपी जितेंद्र कुमार से संपर्क किया. एसपी ने तत्काल निर्देश देते हुए एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई ललित सिंह व क्यूआरटी टीम का गठन कर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया. इसके बाद काफी खोजबीन के बाद कंटेनर ट्रक संख्या केए 02एजे 1157 को बरामद कर नगर थाना के पास जेल परिसर समीप खड़ा कर दिया गया है. लेकिन बरामदगी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. कंटेनर पूरी तरह खाली मिला व उसमें लदा लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब है.

चालक व उपचालक का मोबाइल ऑफ

सबसे बड़ी बात यह कि कंटेनर का चालक व उपचालक दोनों ही फरार है. दोनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं. एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गयी. कंटेनर तो मिल गया, लेकिन सामान व दोनों चालक गायब हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है व कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. फिलहाल यह जांच का विषय है कि यह सुनियोजित चोरी है या इसके पीछे कोई और साजिश है. जल्द जांच पड़ताल कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel