[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया ऑफलाइन आवेदन नहीं लेनेवाले कर्मियों के वेतन पर लगेगी रोक

ऑफलाइन आवेदन नहीं लेनेवाले कर्मियों के वेतन पर लगेगी रोक

0
ऑफलाइन आवेदन नहीं लेनेवाले कर्मियों के वेतन पर लगेगी रोक

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रधान लिपिकों एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के साथ एक बैठक महानंदा सभागार में हुई. बैठक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यालयों के रोकड़ पंजी, न्यायलयों के लम्बित मामलें, सीएम डैशबोर्ड, सीपीजीआरएएम, सेवांत लाभ आदि मामलों के अद्मतन प्रगति की समीक्षा की. लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादन को लेकर संबंधित कार्यालयों के प्रधान लिपिक एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जिला पदाधिकारी ने कार्यालय टिप्पण एवं प्रारूपण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. जिला पदाधिकारी ने कार्यालयों के दैनिक कार्यों को संपन्न करने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में पृच्छा कर आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित प्रधान लिपिक एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आरटीपीएस काउंटर पर एक्सपायर्ड आवेदन पाये जाने पर संबंधित कार्यालय प्रधान को दंडित किये जाने की हिदायत दी. आरटीपीएस काउंटर पर ऑफलाइन आवेदन नहीं लेने पर दोषी कर्मियों के वेतन स्थगन करने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने संबंधित प्रधान लिपिक एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार और शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से तय समय सीमा के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया.बैठक में वरीय पदाधिकारी,वरीय उपसमहर्ता सह स्थापना उप समाहर्ता इंद्रजीत कुमार, सुरभि कुमारी वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel