[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Khatron Ke Khiladi 15: शूटिंग से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, ये नाम हैं चर्चा में

Khatron Ke Khiladi 15: शूटिंग से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, ये नाम हैं चर्चा में

0
Khatron Ke Khiladi 15: शूटिंग से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, ये नाम हैं चर्चा में
खतरों के खिलाड़ी 15 के संभावित कंटेस्टेंट, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन जल्द ही आने वाला है. फरवरी 2026 में Colors TV ने ऑफिशियल तौर पर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की अनाउंसमेंट कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में अगर आप भी इस स्टंट रियलिटी शो के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स इस सीजन में नजर आ सकते हैं और कब से शो की शूटिंग शुरू होने वाली है.

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 संभावित कंटेस्टेंट्स (Tentative Contestants)

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, ईशा मालविया, अंकित गुप्ता, फरहाना भट्ट, दिग्विजय राठी, मनीषा रानी, हर्ष गुज्राल, प्रणाली राठोड़, अभिषेक बाजाज, अरबाज पटेल जैसे टीवी स्टार्स और रियलिटी फेवरेट्स नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स को अनाउंस नहीं किया है, लेकिन इन नामों की चर्चा ने फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

कब और कहां होगा शूट?

Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून 2026 में शुरू होगा. शो का शूट फिर से साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगा, जो अपने मुश्किल रास्तों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. जो कंटेस्टेंट्स फाइनल होंगे, वे मई के आखिरी हफ्ते में वहां के लिए रवाना हो सकते हैं.

यह शो अमेरिकी सीरीज ‘फियर फैक्टर’ का इंडियन एडाप्टेशन है और हमेशा से अपने खतरनाक स्टंट्स और रोमांचक ट्विस्ट्स के लिए पॉपुलर रहा है.

पिछले सीजन में कौन था विनर?

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ 2024 में आया था और इसे करण वीर मेहरा ने जीता था. अब 15वें सीजन से फैंस को और बड़े स्टंट्स, मुश्किल चैलेंज और रोमांचक कंटेस्टेंट्स देखने की उम्मीद है.

किस OTT पर स्ट्रीम होगा शो?

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ टीवी के अलावा OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जाएगा. यानी आप इसे कहीं भी और कभी भी आसानी से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Matka King Trailer: कॉटन मजदूर से देश के सबसे बड़े जुआ कारोबारी बने विजय वर्मा, ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज

Previous article अंजुमन इस्लामिया खूंटी का चुनाव तीन मई को
Next article ऑफलाइन आवेदन नहीं लेनेवाले कर्मियों के वेतन पर लगेगी रोक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel