[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पंचायती राज संस्थाओं में ई-गवर्नेंस के उपयोग से तेज होगी विकास की गति

पंचायती राज संस्थाओं में ई-गवर्नेंस के उपयोग से तेज होगी विकास की गति

0
पंचायती राज संस्थाओं में ई-गवर्नेंस के उपयोग से तेज होगी विकास की गति

जिला पंचायत संसाधन केंद्र पूर्णिया में ई-गवर्नेंस के मद्देनजर प्रशिक्षण का आयोजन पूर्णिया. जिला पंचायत संसाधन केंद्र, पूर्णिया में पंचायती राज संस्थाओं में ई-गवर्नेंस के प्रभावी उपयोग को सशक्त करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में प्रखंड बी.कोठी, रूपौली,कसबा,भवानीपुर, डगरूआ, केनगर, पूर्णिया पूर्व और श्रीनगर प्रखंड के ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने पंचायत स्तर पर डिजिटल विकास कार्यों में अपनी भूमिका को लेकर गहन जानकारी प्राप्त की. प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अखिलेश कुमार साह (प्रखंड परियोजना प्रबंधक) एवं फहामुद्दीन अंसारी अंजुम द्वारा पंचायती राज में ई-गवर्नेंस के विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक एवं सहज उदाहरणों के माध्यम से पंचायत सचिवों को इन प्लेटफॉर्म्स से पंचायत योजनाओं का डिजिटल जुड़ाव, ग्राम सभा में ई-भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में ई-गवर्नेंस के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में इन ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म्स के मजबूत उपयोग से गांवों में विकास की गति में तेज आएगी. पंचायत सचिव यदि इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर योजनाओं की जानकारी लेकर सक्रिय भूमिका निभाते हैं, तो इसका सीधा लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक निश्चित पहुंचेगा. जिला पंचायत संसाधन केंद्र के नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार साह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म्स केवल तकनीकी उपकरण नहीं हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव, नेतृत्व विकास और आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में भाग लेने वाले पंचायत सचिवों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में इन प्लेटफॉर्म्स आधारित क्रियान्वयन के लिए लागू करने की प्रतिबद्धता जतायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel