[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जिले में 14 फरवरी तक चलाया जा रहा विशेष नियमित टीकाकरण अभियान

जिले में 14 फरवरी तक चलाया जा रहा विशेष नियमित टीकाकरण अभियान

0
जिले में 14 फरवरी तक चलाया जा रहा विशेष नियमित टीकाकरण अभियान

मार्च में दूसरा और अप्रैल में चलेगा तीसरा चरण मुंगेर जिले में नियमित टीकाकरण के निर्धारित 95 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिये 9 फरवरी से जिले में विशेष नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान विशेष रूप से 80 से 90 प्रतिशत उपलब्धि वाले क्षेत्रों में शिविर लगाकर किसी भी डोज से वंचित बच्चों को टीकाकृत किया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में नियमित टीकाकरण के लिये 95 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. हलांकि वर्तमान में नियमित टीकाकरण की औसत उपलब्धि 90 प्रतिशत है.जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने बताया कि विशेष नियमित टीकाकरण अभियान जिले में तीन चरणों में चलेगा. इसमें पहले चरण का अभियान 9 से 14 फरवरी तक चल रहा है. इस दौरान पूरे जिले के साथ विशेष रूप से वैसे प्रखंड जहां नियमित टीकाकरण की उपलब्धि 80 से 90 प्रतिशत है. वहां फोकस कर बच्चों को टीकाकृत किया जा रहा है. इसके बाद 9 से 14 मार्च तक दूसरे चरण का अभियान चलाया जायेगा. जिसमें 90 से 95 प्रतिशत वाले प्रखंडों को विशेष रूप से फोकस किया जायेगा. जबकि अंतिम चरण का अभियान 7 से 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा. जिले में वर्तमान में नियमित टीकाकरण को लेकर संग्रामपुर की उपलब्धि 85%, बरियारपुर का 88%, जमालपुर का 84%, असरगंज का 89% तथा मुंगेर शहरी क्षेत्र का 80% है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel