[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया विस चुनाव से पूर्व जिला कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार, नयी कमेटी में जातीय समीकरण साधने की कोशिश

विस चुनाव से पूर्व जिला कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार, नयी कमेटी में जातीय समीकरण साधने की कोशिश

0
विस चुनाव से पूर्व जिला कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार, नयी कमेटी में जातीय समीकरण साधने की कोशिश

पूर्णिया. इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से जमीनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार कर दिया है. पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व वाली जिला कांग्रेस पार्टी में अब 19 उपाध्यक्ष, 29 महासचिव, 34 सचिव, दो मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किये गये हैं. इसके आलावा 12 कार्यकारिणी सदस्य और 13 आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं. गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक समारोह में बिहार के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने इसकी विधिवत घोषणा की. इस मौके पर एआइसीसी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा, पूर्व मंत्री जलील मस्तान, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, मौजूद थे. नयी कमेटी में जहां पुराने लोगों को जगह दी गयी है वहीं नये चेहरों को भी संगठन में जवाबदेही दी गयी है. सामने विधानसभा चुनाव को सामने रखाकर नयी कमेटी में जातीय संतुलन बनाने की भी कोशिश की गयी है. नयी कमेटी में अरूणाभ भास्कर उर्फ गौतम वर्मा और जयवर्द्धन सिंह को दोहरी जवाबदेही दी गयी है. श्री वर्मा और श्री सिंह को पार्टी का महासचिव के साथ-साथ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता की जवाबदेही भी सौंपी गयी है. पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटू सिंह ने नयी कमेटी में शामिल सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की सूची का अनुमोदन राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है जिसे गुरुवार को बिहार के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने इसकी विधिवत घोषणा की. उन्होंने कहा कि पार्टी की नयी कमेटी में पुराने और नये लोगों को शामिल किया गया है ताकि इसका लाभ संगठन को मिल सके.

उपाध्यक्ष में पुराने चेहरे को मिली जगह

उपाध्यक्ष की सूची में आश नारायण चौधरी, मो. अलीमुद्दीन, जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, शबाब अनवर, मीता चांडक, एजाज अहमद, दिनकर स्नही, विजेंद्र यादव, मो विक्टर, मो जावेद तुफैल, बिरेंद्र नाथ, मो अब्दुल हेय, अशोक हांसदा, मो जुबैर आलम, सुशील शर्मा, प्रदीप दास, मो. सालिक, धनंजय ठाकुर, मो. जुबैर आलम के नाम शामिल हैं.

29 महासचिव बनाये गये

29 महासचिवों में अरूणाभ भास्कर उर्फ गौतम वर्मा, जयवर्द्धन सिंह, मो. शाहिद हुसैन, राहुल चौधरी, मो. शबाब अनवर, अरविन्द पासवान, मो. अफरोज खान, काशीनाथ मजुमदार, मो. जब्बार, राजेश पासवान, मो. नौशाद, मो. अबु तलहा, नीरज कुमार निराला, मो. अयुब, मो. बेलाल, अरूण शास्वत, कमल महलदार, मो. मुस्ताक, मुकेश यादव, विमल कुमार घोष, शिवा गुप्ता, डाॅ मोइद्दीन, मामून सरकार, रविन्द्र सिंह, सुधाीर कुमार झा, राजीव कुमार झा, अधिवक्ता, अब्दुल वाहीद, मोहन कुमार झा, अधिवक्ता, नीरज यादव को शामिल किया गया है.

नयी कमेटी में 34 सचिव बनाये गये

नयी कमेटी में 34 सचिव बनाये गये हैं. इनमें ज्योतिष सिंह, सुजीत शर्मा, हसन इमाम, चन्द्रमणि सिंह, नूतन कुमार यादव, परमेश्वरी पोद्धार, शंभू जायसवाल, हरेराम सहनी, मो नजीम अंजुम मुन्ना, एतवारी महलदार, मो. खालिद, महेंद्र साह, कनीज फातमा, रविन्द्र रजक, मो. ज़फर आलम, विशाल कुमार, मो इमरान, मो मरगूफ हुसैन, मो अकमल, मो. जाहिद आलम, मो खालिद अंजुम, अख्तर रजा, मनोज राम, जयनारायण ठाकुर, अरूण कुमार सिंह, दिलीप पोद्धार, परवेज आलम, मनोज साह, मो. इस्लाम, मिथिलेश ठाकुर, अर्जुन कुमार मंडल, जटाधर पोद्धार, मो. तूफान के नाम शामिल हैं.

कार्यकारिणी सदस्यों में अधिकांश पुराने चेहरे

12 कार्यकारिणी सदस्यों में अधिकांश पुराने चेहरे हैं. इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष रंजन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष इन्दु सिन्हा, शाहिद रजा, उदयकांत झा, बिन्दु प्रकाश झा, अनिल सिंह, मो. जुनैल, मुखिया, राजेंद्र मुखर्जी ‘बच्चू दा’,प्रकाश संचेती, पूरण दास, सुनील जायसवाल, सुरेश दूबे के नाम शामिल हैं.

आमंत्रित सदस्यों में विधायक व पूर्व विधायक

13 आमंत्रित सदस्यों में पूर्व मंत्री मो अफाक आलम, पूर्व विधायक गुलाम हुसैन, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, पूर्व विधायक अब्दुल जलील मस्तान, डा. इरशाद खान, इन्तेखाब आलम, बी के ठाकुर, विभाकर सिंह, अधिवक्ता, विकास सिन्हा अधिवक्ता, कैसर इमाम अधिवक्ता, डा. ए. इमाम, रामधनी त्यागी और लाल बाबू के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel