[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया विवि में पैट 2023 के कोर्सवर्क के दौरान विशेष नामांकन पर विवाद

पूर्णिया विवि में पैट 2023 के कोर्सवर्क के दौरान विशेष नामांकन पर विवाद

0
पूर्णिया विवि में पैट 2023 के कोर्सवर्क के दौरान विशेष नामांकन पर विवाद

– डीएसडब्लू ने कहा- डीन और विभागाध्यक्ष की अनुशंसा पर छात्रहित में नामांकन की अनुमति -डीन ने कहा- कोर्सवर्क के प्रारंभ से शोधार्थी अध्ययनरत, नामांकन में आयी तकनीकी बाधा पूर्णिया. पूर्णिया विवि में अब पैट 2023 के कोर्सवर्क के दौरान एक उत्तीर्ण अभ्यर्थी को विशेष नामांकन की अनुमति दिये जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि विवि ने इस नामांकन को महज तकनीकी देरी करार दिया है. यह अंग्रेजी विभाग का मामला है. जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी विभाग की ओर से पीएचडी कोर्सवर्क में अध्ययनरत एक शोधार्थी का नामांकन अब लिया जा रहा है. जबकि कोर्सवर्क शुरू होने से पहले नामांकन का प्रावधान है. इसे लेकर बुधवार को कुछ छात्र नेताओं ने इसपर आपत्ति जतायी तो विवि ने पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखा. डीन छात्र कल्याण प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि डीन और विभागाध्यक्ष के लिखित आग्रह पर छात्रहित में विवि प्रशासन ने नामांकन की अनुमति शोधार्थी को प्रदान की है. जबकि डीन मानविकी प्रो. पटवारी यादव ने बताया कि उक्त शोधार्थी पीएचडी कोर्सवर्क में प्रारंभ से अध्ययनरत है. तकनीकी कारण से उसके नामांकन में बाधा आयी. इसे लेकर छात्रहित को सर्वोपरि रखते उक्त शोधार्थी को नामांकन की अनुमति देने का आग्रह करते हुए विवि प्रशासन को आवश्यक अनुशंसा की गयी. अक्टूबर-नवंबर में नामांकन, दिसंबर से चल रहा कोर्सवर्क जानकारी के अनुसार, पूर्णिया विवि ने पीएचडी 2023 में 31 अक्टूबर 2025 से 4 नवंबर 2025 के बीच नामांकन का मौका दिया . बीते 4 दिसंबर को जारी नोटिस के अनुसार, पूर्णिया विवि ने 5 दिसंबर 2025 से पीएचडी 2023 कोर्सवर्क प्रारंभ किया. इसमें रिसर्च मेथाडोलॉजी की क्लास ऑफलाइन और सब्जेक्ट क्लास ऑनलाइन मोड में कराने की अनुमति दी गयी. इसे लेकर सभी विभागाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये. परीक्षाफल संशोधित करने पर भी हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, पैट 2023 के लिए 19 विषयों में 790 अभ्यर्थियों ने अप्लाइ किया था. पैट 2023 की लिखित परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को हुई थी. लिखित परीक्षा में 545 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लिखित परीक्षा में 268 अभ्यर्थी पास हुए थे. फरवरी 2025 में पूर्णिया विवि ने इंटरव्यू आयोजित कराया था. 11 मार्च 2025 को पूर्णिया विवि ने पैट 2023 का परीक्षाफल जारी किया था. बाद में संशोधित परीक्षाफल में पहले परीक्षाफल में पास 76 अभ्यर्थी फेल हो गये और करीब 100 नये पास हो गये. इसे लेकर काफी विवाद हुआ. 20 जून 2025 को इसका इंटरव्यू शुरू कराने की कोशिश की गयी जिसमें हंगामा हो गया. काफी जद्दोजहद के बाद पूर्णिया विवि ने पैट 2023 में नामांकन सुनिश्चित कराया. स्कोर कार्ड का भी मसला लंबित पैट 2023 के अभ्यर्थियों को स्कोर कार्ड या अंक विवरण दिये जाने का भी मसला फिलहाल लंबित है. इसे लेकर अभ्यर्थी कई बार विवि की गुहार लगा चुके हैं. दरअसल, प्रावधान के अनुसार पैट परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्कोर कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था है. मई 2025 में पैट 2023 का संशोधित परीक्षाफल घोषित किया गया. उसके बाद लगभग 10 महीने बीते गये हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों की ओर से स्कोर कार्ड की मांग तेज हो गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel