[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया गैस बुकिंग या डिलीवरी में दिक्कत हो तो करें कंट्रोल रूम से संपर्क

गैस बुकिंग या डिलीवरी में दिक्कत हो तो करें कंट्रोल रूम से संपर्क

0
गैस बुकिंग या डिलीवरी में दिक्कत हो तो करें कंट्रोल रूम से संपर्क

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं को पैनिक न होने की दी सलाह पूर्णिया. जिले में रसोई गैस की कमी की अफवाहों और संभावित कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पूरे पूर्णिया जिले में 71 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं. गैस एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय बनाया जा रहा है ताकि रसोई गैस आपूर्ति श्रृंखला में कोई बाधा न आये. उन्होने बताया कि यदि कोई एजेंसी या बिचौलिया गैस की कृत्रिम किल्लत पैदा करने या निर्धारित दर से अधिक वसूली करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि जिलापदाधिकारी द्वारा आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल एवं गैस पाइपलाइन के प्रबंधक के साथ समीक्षा बैठक की गयी. अभी 30 हजार से अधिक गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है. मंगलवार को तीनों कंपनी से करीब 10500 गैस सिलेंडर का वितरण किया गया. डीएसओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेश पर गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. हर स्तर पर मॉनीटिरिंग की जा रही है. नियंत्रण कक्ष में शिकायत मिलते ही उसका त्वरित गति से समाधान किया जा रहा है. बुकिंग के दूसरे या तीसरे दिन उपभोक्ता के घर गैस सिलेंडर पहुंच रहा है. डीएसओ ने बताया कि जिले में दो गैस बॉटलिंग प्लांट है जो मरंगा और धमदाहा में है. जिलाधिकारी द्वारा इन दोनों बॉटलिंग प्लांट को सातों दिन चालू रखने का आदेश दिया गया है, ताकि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कोई परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने की शिकायतें मिल रही थी, इसका समाधान कर लिया गया है. कमर्सियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी है. होटल व रेस्टुरेंट खुले हुए है. उन्होंने बताया की यदि किसी उपभोक्ता को गैस बुकिंग या डिलीवरी में समस्या आ रही है तो वे सीधे नियंत्रण कक्ष में फोन कर संपर्क कर सकते हैं. जिसका त्वरित गति से समाधान किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel