[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया नगर पंचायत भवानीपुर में आज लगेगा सहयोग शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

नगर पंचायत भवानीपुर में आज लगेगा सहयोग शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

0
नगर पंचायत भवानीपुर में आज लगेगा सहयोग शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा  समाधान

भवानीपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत भवानीपुर में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निष्पादन करना है, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े.नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सहयोग शिविर में नागरिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रशासनिक सेवाएं लोगों तक पहुंचें तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो. उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन, शिकायतें एवं जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की जाएगी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत भवानीपुर में सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सहयोग शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं. प्रशासन की ओर से शिविर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel