[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया अगलगी की घटनाओं को ले रहें मुस्तैद, सुरक्षा मानकों का करें पालन : डीएम

अगलगी की घटनाओं को ले रहें मुस्तैद, सुरक्षा मानकों का करें पालन : डीएम

0
अगलगी की घटनाओं को ले रहें मुस्तैद, सुरक्षा मानकों का करें पालन : डीएम

अग्निकांड से बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गये कई अहम निर्देश

बड़े मॉल, अस्पतालों व स्कूलों में फायर एक्सटिंग्विशर न होने पर होगी कार्रवाई

दमकल गाड़ियों के पहुंचने केलिए तंग गलियों और मोहल्लों का बनेगा मानचित्र

पूर्णिया. आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को अगलगी की घटनाओं के प्रति सजग रहने को कहा है. उन्होंने पिछले वर्षों की घटनाओं से सीख लेते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी श्रीकुमार मंगलवार को खास तौर पर अग्निकांड से बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे. इससे पहले उन्होंने जिला अग्निशमन विभाग की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आहूत इस बैठक में उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई. यह बताया गया कि विभाग में पर्याप्त मात्रा में बल तैनात है. जिला एवं अनुमंडल स्तर पर डायल 101 पूरी तरह कार्यरत है, जो बीएसएनएल, एयरटेल जियो सहित सभी प्रमुख नेटवर्क से जुड़ा है. बैठक में बताया गया कि जिले के विभिन्न संस्थानों मेंअग्नि सुरक्षा अंकेक्षण किए गए हैं. इन अंकेक्षणों में अस्पताल, स्कूल, पेट्रोल पंप, बैंक और होटलों को प्राथमिकता दी गई है. बैठक में जिलाधिकारी श्री कुमार ने पिछले दो वर्षों की प्रमुख घटनाओं जैसे खुश्कीबाग फल मंडी अगलगी का विश्लेषण किया और कई निर्देश जारी किए. जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र तंग गलियों और मोहल्लों का मानचित्र तैयार कराएं ताकि दमकल गाड़ियां शीघ्र पहुंच सके. बड़े मॉल, अस्पतालों और स्कूलों में फायर एक्सटिंग्विशर और फायर एग्जिट न होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया.

समन्वय के साथ काम करने का निर्देशबैठक में जिलाधिकारी श्री कुमार ने खेतों में फसल जलने की घटनाओं को रोकने के लिए पहुंच पथों का चिन्हिकरण करने और अग्निकांड पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर नकद अनुदान, पॉलिथीन शीट्स और अन्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अगलगी की घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से आम जनमानस के लिए एडवाइजरी और कई सावधानियां बरतने की अपील की. बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने और संसाधनों को सक्रिय स्थिति में रखने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता, एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

————–आम अवाम से प्रशासन की अपील

दिन का खाना सुबह 9 बजे से पहले और रात का खाना शाम 6 बजे के बाद बना लेखाना बनाने के बाद गैस चूल्हे की आग को पूरी तरह बंद कर दें

खेतों में कटनी के बाद बचे डंठलों (पराली) में आग न लगाएं

रसोई घर में हमेशा सूती कपड़े पहनकर ही खाना बनाएं

शॉर्ट सर्किट से बचाव को ले बिजली की वायरिंग की समय-समय पर मरम्मत कराएं

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 101 या 112 पर कॉल करें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel