[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

0
पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें
पढ़ाई करते समय बच्चे की स्टडी टेबल पर क्या नहीं रखना चाहिए Ai image

Parenting Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा घर पर मन लगाकर पढ़ाई करे, तो यह काफी जरूरी है कि उसका अटेंशन और कंसन्ट्रेशन बार-बार टूटे नहीं. जब बच्चा पढ़ने बैठता है, तो उस पर आपकी नजर भी रहनी चाहिए, ताकि वह पढ़ते-पढ़ते भटके नहीं. कई बार ऐसा होता है कि माता-पिता सब कुछ सही करने के बावजूद भी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता और वह बार-बार अपना फोकस खो देता है. आपके बच्चे के साथ ऐसा न हो और वह पूरी लगन के साथ पढ़ाई कर सके, इसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि पढ़ाई के समय उसकी स्टडी टेबल पर कौन-सी चीजें नहीं होनी चाहिए. दरअसल, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बच्चे के फोकस को अफेक्ट करती हैं और उसे आसानी से डिस्ट्रैक्ट कर देती हैं. आइए अब इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्मार्टफोन और गैजेट्स

स्मार्टफोन और टैबलेट आज के समय में दो ऐसी चीजें हैं जो बच्चे के ध्यान भटकने का सबसे बड़ा कारण बनकर रह गए हैं. अगर उनके पढ़ाई करते समय इस तरह की चीजें उसकी पास होंगी, तो वह बार-बार इनका इस्तेमाल करने लगेगा और हर समय उसका ध्यान नोटिफिकेशन पर ही होगा. जब बच्चे का ध्यान बार-बार इन गैजेट्स पर जाता है, तो उनका कंसन्ट्रेशन बिगड़ता है और साथ ही पढ़ाई करने का समय भी बर्बाद हो जाता है. जब आपका बच्चा पढ़ाई कर रहा हो, तो आपको इस तरह की हर चीज को उसके स्टडी टेबल से दूर रख देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: स्कूल के नाम पर रोने और नखरे करने लगता है बच्चा? अपनाएं ये आसान तरीके, तुरंत बदलेगा उसका व्यवहार

खिलौने और गेम्स

आपको कभी भी बच्चे की स्टडी टेबल पर खिलौनों या फिर गेम्स को नहीं रखना चाहिए. इस तरह की हर चीज उसे पढ़ाई के बीच अट्रैक्ट करना शुरू कर देते हैं. जब खिलौने और गेम्स उसके स्टडी टेबल पर रखे हुए होते हैं तो वे पढ़ाई करने की जगह पर इनसे खेलना शुरू कर देते हैं. जब आपका बच्चा पढ़ाई कर रहा हो, तो उसके स्टडी टेबल पर सिर्फ काम की किताबें और कॉपियां ही मौजूद होनी चाहिए.

खाने-पीने की चीजें

आपको भूलकर भी अपने बच्चे की स्टडी टेबल पर खाने-पीने की चीजों को नहीं रखना चाहिए. अगर इस तरह की चीजें उसके आसपास मौजूद होंगी, तो वह इन्हें खाने लगेगा जिससे पढ़ाई से उसका बार-बार भटकने भी लगेगा. इसके अलावा खाने-पीने की इन चीजों की वजह से स्टडी टेबल गंदा भी हो सकता है. अगर आपका बच्चा पढ़ाई कर रहा है, तो आपको उसके स्टडी टेबल पर या फिर आसपास खाने-पीने की चीजों को नहीं रखना चाहिए.

ज्यादा डेकोरेशन वाली चीजें

कुछ पैरेंट्स की यह आदत होती है कि वे बच्चों के स्टडी टेबल को भी सजाकर रखना पसंद करते हैं. इस वजह से वे टेबल पर ही शोपीस, रंग-बिरंगी चीजों, लाइट्स और पोस्टर्स को रखकर छोड़ देते हैं. ये सभी चीजें दिखने में तो अट्रैक्टिव लग सकती हैं, लेकिन बच्चों के ध्यान के भटकने का भी बड़ा कारण बनती हैं. आपको कोशिश करना चाहिए कि आपके बच्चे का स्टडी टेबल जितना हो सके साफ और सिंपल रहे, ताकि उसका ध्यान पढ़ाई से न भटके.

यह भी पढ़ें: बच्चे की हाइट को लेकर हो रही है टेंशन? आज से ही शुरू कराएं ये 5 आसान एक्सरसाइज

Previous article अगलगी की घटनाओं को ले रहें मुस्तैद, सुरक्षा मानकों का करें पालन : डीएम
Next article पूर्व शिक्षक नागेश्वर यादव का निधन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel