इंस्टाग्राम पर युवती का बनाया फेक आइडी, अब अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी
Patna News :इंस्टाग्राम पर युवती का फेक आइडी बना कर भेज रहा अश्लील फोटो
By DHARMENDRA KUMAR |
May 12, 2026 1:01 PM
पटना से नितिश को की रिपोर्ट
पटना. सुल्तानगंज इलाके की रहनेवाली युवती को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा है. उस युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती के नाम से फेक आइडी बना दिया है और वह उसके करीबियों और शिक्षक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है. जो भी व्यक्ति उस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते हैं तो पर्सनली अश्लील मैसेज करता है. युवती को उसके करीबियों से ही इस बात की जानकारी मिली. इसके बाद युवती ने एक युवक के खिलाफ में साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. इसके कारण युवती की सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है और वह काफी परेशान है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. विदित हो कि इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं और इससे संबंधित मामले साइबर थाना में दर्ज किए जा चुके हैं. पुलिस के अनुसार, यह कोई अलग मामला नहीं है. पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर महिलाओं और युवतियों को धमकी और अश्लील मैसेज भेजने के मामले में साइबर थाना में शिकायत दर्ज करा चुके हैं. ऐसे मामलों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. साइबर अपराध विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट की सुरक्षा बेहद जरूरी है. किसी भी संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज को नजरअंदाज करना और संबंधित अधिकारियों को सूचित करना सुरक्षा की दिशा में पहला कदम है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसे फेक अकाउंट बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.
...