बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया है कि कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनते ही हमलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का काम करेंगे.

By Prabhat Khabar News Desk | December 9, 2024 12:45 AM

संवाददाता, पटना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया है कि कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनते ही हमलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का काम करेंगे. इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस मांग का सरकार में रहते हुए हमने समर्थन किया था. नीति आयोग और कैग की रिपोर्ट का उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार की जनता को जानने का हक है कि आखिर पीएम और सीएम के हवाई दावों की हकीकत क्या है तभी जनता को न्याय मिल सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास केवल पीएम और सीएम के भाषणों में दिखता है, जबकि हकीकत कोसों दूर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है