[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Vending Free JP Ganga Path: 15 करोड़ के बाद अब 7.18 करोड़ का प्रोजेक्ट भी फेल, मरीन ड्राइव पर नहीं अब यहां सजेंगी दुकानें!

Vending Free JP Ganga Path: 15 करोड़ के बाद अब 7.18 करोड़ का प्रोजेक्ट भी फेल, मरीन ड्राइव पर नहीं अब यहां सजेंगी दुकानें!

0
Vending Free JP Ganga Path: 15 करोड़ के बाद अब 7.18 करोड़ का प्रोजेक्ट भी फेल, मरीन ड्राइव पर नहीं अब यहां सजेंगी दुकानें!


Vending Free JP Ganga Path:
राजधानी के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) को पूरी तरह वेंडिंग फ्री बनाने की तैयारी चल रही है. गंगा तट की सुंदरता बनाए रखने, दुर्घटनाएं रोकने व दानापुर की ओर से पीएमसीएच जाने वाली एंबुलेंसों को जाम से बचाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है. इसके तहत मरीन ड्राइव पर बन रही 50 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों के स्ट्रक्चर को अब दीघा गोलंबर के पास बन रहे वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया गया है. अब तक 38 दुकानों का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है.

मालूम हो कि पटना नगर निगम द्वारा अटल पथ से रेलवे क्रॉसिंग के बीच करीब 55 हजार वर्गफुट खाली जमीन पर इस वेंडिंग जोन (digha vending zone) को विकसित किया जा रहा है, जिससे गंगा किनारे बेतरतीब ठेला-खोमचा लगाने वाले वेंडरों को धूल व कम मुनाफे की समस्या से मुक्ति मिलेगी. वहीं, जेपी गंगा पथ को ग्रीन एरिया के रूप में विकसित किया गया है. यहां ओपन जिम के साथ जिग-जैग पार्क व एक लाख से अधिक पौधे लगाए गये हैं.

Also Read: राजधानी की सड़कों पर घूमेगा 19 Nagar Netra; अब कचरा फेंका या किया अतिक्रमण, तो AI तकनीक से जेनरेट होगा चालान

पहले 15 करोड़, फिर 7 करोड़ के प्रोजेक्ट हुए फेल

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जेपी गंगा पथ पर वेंडरों को बसाने के दो प्रयास नियमों के फेर में फंसकर बेकार हो गए. पहले 15.45 करोड़ रुपये की लागत से 500 दुकानें बनाने की योजना थी, जिसमें से आधी तैयार भी हो गई थीं. लेकिन एनजीटी के नियमों व डिजाइन की अनदेखी के कारण इसी साल जनवरी में उन्हें हटाना पड़ा. इसके बाद 7.18 करोड़ की लागत से 50 आधुनिक प्री-फैब दुकानें लगाने का नया प्रोजेक्ट शुरू हुआ. इसमें भी 45 छोटी व 5 बड़ी दुकानें बननी थीं, लेकिन सुरक्षा और ट्रैफिक को देखते हुए इस नए प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चर को भी अब दीघा शिफ्ट करना पड़ा है.

Also Read: एक क्लिक में पार्क, शौचालय और अफसरों के नंबर, ऐप बना रहा नगर निगम, सर्वर के लिए भेजा प्रस्ताव

नये वेंडिंग जोन के लिए निगम खर्च कर रहा तीन करोड़

दीघा गोलंबर (Digha Golambar) के नीचे वेंडिंग जोन को आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए नगर निगम 2.96 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. इसके लिए दानापुर अंचलाधिकारी से एनओसी ली जा चुकी है. पहले चरण में जमीन को समतल कर पक्कीकरण, पेवर ब्लॉक बिछाने व ड्रेनेज नाला बनाने का काम पूरा हो चुका है. यहां करीब 250 दुकानदारों को अस्थायी रूप से बसाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 59 लाख रुपये अलग से आवंटित हैं. इस काम को पूरा करने का लक्ष्य पहले 15 मई था, जिसे बढ़ाकर 31 मई किया गया है ताकि वेंडरों को जल्द जगह मिल सके. हालांकि, शिफ्टिंग कार्य में अभी वक्त लगेगा.

Img 20260531 Wa0017
Vending free jp ganga path: 15 करोड़ के बाद अब 7. 18 करोड़ का प्रोजेक्ट भी फेल, मरीन ड्राइव पर नहीं अब यहां सजेंगी दुकानें! 4

Also Read: Patna New Market का होगा कायाकल्प: 123 करोड़ की लागत से तैयार होगा Business Hub; बेसमेंट में पार्किंग व 3 मंजिलों पर होगा वर्ल्ड क्लास बाजार, DPR तैयार

भविष्य में पार्क व एंटरटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी

निगम प्रशासन की योजना दीघा वेंडिंग जोन को केवल दुकानों तक सीमित रखने की नहीं है, बल्कि इसे एक बड़ेकमर्शियल व एंटरटेनमेंट हब के रूप में बदलने की है. दूसरे चरण में यहां आने वाले लोगों व दुकानदारों के लिए फुट ओवरब्रिज, वाहनों के लिए पार्किंग, आधुनिक शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके साथ ही, भविष्य में इस पूरे परिसर के पास एक सुंदर पार्क और एंटरटेनमेंट जोन बनाने की भी योजना है, जिससे यहां आने वाले लोगों को खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का बेहतर माहौल मिल सके.

ये भी पढ़ें: दीघा गोलंबर के पास बनेगा 55 हजार वर्ग फुट में वेंडिंग जोन, JP Ganga Path गंगा पथ के दुकानदार होंगे शिफ्ट; FOB, पार्किंग सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

मरीन ड्राइव वेंडिंग फ्री होने से जाम से मिलेगी राहत

पटना स्मार्टसिटी (Patna Smartcity) की ओर से बताया गया कि जेपी गंगा पथ को नो-वेंडिंग जोन बनाने से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी. शाम के वक्त मरीन ड्राइव पर गाड़ियों की भारी कतारें लगने से कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती था. वहीं, सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना होने ही आशंका रहती थी.

ये भी पढ़ें: Javed Akhtar Exclusive: आज के दौर में भाषा ही आपका बैंक बैलेंस, बोले- Bhojpuri को सिर्फ बोली कहना गलत, यह क्लासिक भाषा है…

1000419501
Vending free jp ganga path: 15 करोड़ के बाद अब 7. 18 करोड़ का प्रोजेक्ट भी फेल, मरीन ड्राइव पर नहीं अब यहां सजेंगी दुकानें! 5
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel