[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस जिले में होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज, लग्जरी होटल वाली फीलिंग के साथ पहुंचेंगे दिल्ली

Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस जिले में होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज, लग्जरी होटल वाली फीलिंग के साथ पहुंचेंगे दिल्ली

0
Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस जिले में होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज, लग्जरी होटल वाली फीलिंग के साथ पहुंचेंगे दिल्ली
आरा स्टेशन पर होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पटना से दिल्ली के बीच चलाया जायेगा. ऐसे में भोजपुर जिले के लोगों के लिये खुशखबरी है. उन्हें नये साल में ट्रेन से सफर का नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है. दरअसल, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव आरा स्टेशन पर होगा. इसके साथ ही पटना से मुंबई वंदे भारत का भी प्रोपोजल दिया गया है. दोनों ट्रेन को आरा जंक्शन पर ऑफिशियल हॉल्ट दिया जायेगा. इससे जिले के आस-पास के लोगों को भी फायदा पहुंच सकेगा.

तेजस से भी कम समय में पहुंचेगी दिल्ली

रेलवे के इस फैसले से भोजपुर जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. फिलहाल आरा रूट पर एक वंदे भारत पटना से गोमतीनगर के बीच चल रही है. ऐसे में आरा के लोगों के लिये नये साल का बेहद खास तोहफा माना जा रहा है. पटना से दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड 140 से 160 किलोमीटर की होगी. इसके साथ ही तेजस से भी कम समय में यह ट्रेन पटना से दिल्ली पहुंच जायेगी. जानकारी के मुताबिक, नये साल में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो जायेगी.

हफ्ते में इतने दिन चलेगी ट्रेन

इसके साथ ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा. फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी सप्ताह में छह दिन ही चलती है. पटना से यह ट्रेन तेजस राजधानी की टाइम-टेबल के आस-पास शाम को रवाना होगी और अगले दिन सुबह दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में भी इसकी टाइमिंग तेजस राजधानी के समय के करीब ही रखी जाएगी ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

ट्रेन में मिलेगी से सभी सुविधाएं

इस ट्रेन में कई सुविधाएं लोगों को मिलने वाली है. भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में ‘कवच’ एंटी-कोलिजन सिस्टम लगाया है, जो दो ट्रेनों के बीच टक्कर की संभावना होने पर खुद स्पीड रोक देता है. इसके अलावा इन तकनीकों से भी इस ट्रेन को लैस किया गया है. साथ ही इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, सील्ड गैंगवे, ऑटोमैटिक प्लग डोर और CCTV निगरानी समेत अन्य सुविधाएं मिलेगी. फिलहाल, देश में चेयर कार वाली 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन स्लीपर वेरिएंट की शुरुआत लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है.

Also Read: Bihar News: ‘डीएम से कह देते हैं सस्पेंड करके बैठा देंगे’, मंत्री लेशी सिंह ने सबके सामने CO को फटकारा

Previous article Dhurandhar: अक्षय खन्ना के साथ पहला सीन शूट करने के अनुभव पर विलेन ‘डोंगा’ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह पल काफी डरावना था
Next article Oil-Free Khichdi Recipe: लंच में चाहिए कुछ हल्का, तैयार करें बिना तेल की टेस्टी खिचड़ी 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel