[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Oil-Free Khichdi Recipe: लंच में चाहिए कुछ हल्का, तैयार करें बिना तेल की टेस्टी खिचड़ी 

Oil-Free Khichdi Recipe: लंच में चाहिए कुछ हल्का, तैयार करें बिना तेल की टेस्टी खिचड़ी 

0
Oil-Free Khichdi Recipe: लंच में चाहिए कुछ हल्का, तैयार करें बिना तेल की टेस्टी खिचड़ी 
Oil-Free Khichdi Recipe (AI IMAGE)

Oil-Free Khichdi Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो हल्का होने के साथ जल्दी पचने वाला भी हो. सुबह के नाश्ते के लिए हम हेल्दी खाना तो खा लेते हैं लेकिन लंच के लिए समझ नहीं आता ऐसा क्या बनाया जाए जो कम तेल का भी हो और जल्दी बन भी जाए. ऐसे में अगर आप भी इस उलझन से परेशान होकर कोई ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल की मदद से बनाएं बिना तेल की खिचड़ी. बिना तेल की बनी ये खिचड़ी खाने में इतनी टेस्टी होती है कि एक बार खाने के बाद आप इसे अगली बार भी बनाना चाहेंगे. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी आप कुछ ही मिनटों में इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं. 

खिचड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चावल – आधा कप
  • मूंग दाल (धुली हुई) – आधा कप 
  • हल्दी – आधा छोटी चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • अदरक – आधा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • पानी – जरूरत के अनुसार 
  • हरी मिर्च – 1 
  • सब्जियां – गाजर, मटर, गोभी 

खिचड़ी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें. अब एक कुकर में दाल-चावल डाल दें. 
  • इसके बाद आप हल्दी, नमक, जीरा, अदरक, और हरी मिर्च काटकर डालें. 
  • अब आप अपने पसंद की सारी सब्जी अच्छे से धोकर बारीक काटकर कुकर में डालें. इसके बाद आप 3-4 कप पानी डालकर सभी चीज को अच्छी तरह मिलाएं. 
  • कुकर में खिचड़ी 2–3 सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद आप गैस बंद कर दें और कुकर से भाप निकलने दें. 
  • कुकर का ढक्कन खोलकर आप खिचड़ी को थाली में निकालें फिर सलाद या पापड़ के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Baingan Ka Chokha Recipe: देसी स्टाइल में बनाएं बैंगन का स्वादिष्ट चोखा, रोटी और चावल दोनों के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Salad Recipe: फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी, कुछ ही मिनटों में बनाएं हेल्दी दही सलाद 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel