[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना परिवहन विभाग के पदाधिकारी सीखेंगे आधुनिक प्रबंधन तकनीक

परिवहन विभाग के पदाधिकारी सीखेंगे आधुनिक प्रबंधन तकनीक

0
परिवहन विभाग के पदाधिकारी सीखेंगे आधुनिक प्रबंधन तकनीक

परिवहन विभाग और आइआइएम बोधगया के बीच हुआ एमओयू

संवाददाता, पटना

परिवहन विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ. समझौते के तहत परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को प्रबंधन एवं कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा.प्रशिक्षण आइआइएम बोधगया द्वारा प्रदान किया जायेगा. विभागीय मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि यह समझौता विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हम अपने पदाधिकारियों को सर्वाेत्तम प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें. इससे परिवहन सेवाओं में सुधार होगा.

परिवहन विभाग के पदाधिकारी अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से कर सकेंगे

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को आधुनिक प्रबंधन तकनीकों और कौशल से लैस करना है, ताकि वे अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें. इस समझौते से परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को अपने कौशल में सुधार करने और अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी, जिससे परिवहन सेवाओं में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेगी.

एडीटीओ, एमवीआइ और इएसआइ को दिया जायेगा प्रशिक्षण

आइआइएम बोधगया में परिवहन विभाग के एडीटीओ, एमवीआइ, इएसआइ को चरणवार प्रशिक्षण मिलेगा. प्रशिक्षण छह दिनों का होगा. सचिव ने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों को आईआईएम में प्रषिक्षण दिये जाने से उनके कार्य संस्कृति में सुधार आयेगी. कार्यालय प्रबंधन का कार्य बेहतर तरीके से कर सकेंगे एवं इसके साथ ही राजस्व में भी वृद्धि होगी.

प्रबंधन, नेतृत्व और कौशल विकास के लिए दिया जायेगा प्रशिक्षण

आइआइएम बोधगया की निदेशक डॉ विनिता सहाय ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत, आइआइएम बोधगया परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को प्रबंधन, नेतृत्व व कौशल विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे वे अपने कार्यों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel