गोदाम से पौने डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति चोरी
पटना सिटी. बाइपास थाना क्षेत्र में स्थित स्थित एक ब्रांडेड देसी कंपनी के गोदाम से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक का खाद्य तेल व अन्य सामग्री चोरी कर लिया.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 22, 2024 12:33 AM
पटना सिटी. बाइपास थाना क्षेत्र में स्थित स्थित एक ब्रांडेड देसी कंपनी के गोदाम से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक का खाद्य तेल व अन्य सामग्री चोरी कर लिया. इस संबंध में ओम कॉलोनी निवासी राजन कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में कहा गया है कि चोरों ने सोया रिफाइन, सरसों तेल समेत अन्य किस्म के प्रचलित ब्रॉड की 149 पेटियां गायब कर दिया. जिसकी कीमत एक लाख 57 हजार रुपये से अधिक है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गोदाम आने पर जब सामान गायब मिला, तो छानबीन में पता चला कि गोदाम के शेड के ऊपरी हिस्से का नट बोल्ट खुला है. साथ ही शेड टूटा है. ऐसे में आशंका है कि चोरों ने शेड को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
