Patna : ज्वाइंट विजिट कर दूर की जायेगी नाला उड़ाही की समस्या
नगर निगम व बुडको की ओर से अन्य विभागों के साथ ज्वाइंट विजिट कर नाला उड़ाही की समस्या दूर की जायेगी. यह निर्णय माॅनसून को लेकर अंतर विभागीय बैठक में लिया गया.
पटना. पटना नगर निगम व बुडको द्वारा अन्य विभागों के साथ समन्वय कर 31 मई तक जलनिकासी की समस्याओं को दूर किया जायेगा और ज्वाइंट विजिट कर नाला उड़ाही की समस्या दूर की जायेगी. उक्त निर्णय माॅनसून को लेकर नगर निगम द्वारा बुडको के साथ की गयी अंतर विभागीय बैठक में लिया गया. इसमें नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर व एमडी बुडको योगेश कुमार सागर मौजूद थे. बैठक में नाला उड़ाही, नये नालों के निर्माण एवं कनेक्शन, नाला के आसपास पोल, अतिक्रमण व अन्य जलनिकासी संबंधित समस्याओं पर विभागवार चर्चा की गयी और समस्याओं को दूर करने के लिए शाॅर्ट वलॉन्ग टर्म प्लान बनाने का निर्देश दिया गया. बैठक में कहा गया कि जलनिकासी की समस्याओं काे संबंधित विभाग के साथ अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अभियंता ज्वाइंट विजिट कर देखेंगे. कार्य ससमय पूरा करने के लिए वाट्सएप ग्रुप के जरिये समीक्षा की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
