[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन व कचरा प्रबंधन पर दिया जोर

नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन व कचरा प्रबंधन पर दिया जोर

0
नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन व कचरा प्रबंधन पर दिया जोर

पटना .

पटना को अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त सह स्मार्टसिटी के एमडी यशपाल मीणा ने शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जायजा लिया. पटना नगर निगम और पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित इन योजनाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, समय सीमा और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की. नगर आयुक्त सबसे पहले पटना जंक्शन के पास बुद्ध स्मृति पार्क के समीप बन रहे वेंडिंग जोन पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह परियोजना सड़क विक्रेताओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल देने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यहां साफ-सफाई, ड्रेनेज, लाइट और ट्रैफिक मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि ग्राहकों और विक्रेताओं को कोई असुविधा न हो. नगर निगम भवन और गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन निगम प्रशासनिक भवन (जी 4) और यारपुर में बन रहे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का भी जायजा लिया. शिक्षा और व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा: मीठापुर कॉमन फैसिलिटी जोन के निरीक्षण के क्रम में यहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की. यह केंद्र स्थानीय विद्यार्थियों, व्यवसायियों और श्रमिकों के लिए उपयोगी साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel