[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना निगम ने फाइव स्टार के लिए किया क्वालीफाई

निगम ने फाइव स्टार के लिए किया क्वालीफाई

0
निगम ने फाइव स्टार के लिए किया क्वालीफाई

पटना. स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए पटना नगर निगम डेस्कटॉप असेस्मेंट में फाइव स्टार रेटिंग के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. अब निगम के पास सर्वेक्षण के लिए मजबूती से ग्राउंड पर काम करने के लिए जिम्मेदारी बढ़ गयी है. क्योंकि, फील्ड एसेस्मेंट के दौरान टीम द्वारा दावा के अनुरुप वास्तविक स्थिति नहीं मिलती है, तो निगेटिव मार्किंग होती है. मालूम हो कि डेस्कटॉप असेसमेंट प्रारंभिक चरण है. इसमें नगर निकाय के स्व-रिपोर्टेड आंकड़ों (जैसे अपशिष्ट प्रबंधन नीतियां) का डेस्क रिव्यू होता है. इसके बाद फील्ड वेरिफिकेशन फॉलोअप आता है, जो क्यूसीआइ द्वारा निगरानी में होता है. बता दें कि, साल 2024-25 में पटना को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 21वां स्थान मिला था, वहीं गार्बेज फ्री सिटी में तीन स्टार की रेटिंग प्राप्त हुई थी. स्वच्छता सर्वेक्षण और शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर सभी अंचलों में व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है. नालों और बैकलेन की सफाई कराई जा रही है, कचरा पॉइंट को खत्म किया जा रहा है और अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसे व्यवसायिक व घूमने योग्य स्थान बनाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel