विक्रमशीला से कटारिया के बीच गंगा नदी पर बनने वाले रेल पुल के लिए टेंडर जारी
भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशीला से कटारिया के बीच बनने वाले नये रेल पुल का रास्ता साफ हो गया है.
संवादददाता,पटना
इसके तहत भागलपुर की तरफ से बटेश्वर स्थान गंगा नदी के दूसरे ओर नवगछिया के कटारिया तक नयी रेल लाइन बिछायी जायेगी. इससे गंगा के दोनों किनारे जुड़ जायेंगे.बिहार के सीमांचल के जिले कटिार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया को इसे बहुत लाभ होगा. विक्रमशाीला स्टेशन भागलपुर -साहिबगंज लाइन पर और कटारिया स्टेशन कटिहार-बरौनी रेल लाइन पर स्थित है. इसके बन जाने से राजमहल कोल परियोजना से कोयले की ढ़ुलाइ आसान होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
