[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तेजप्रताप यादव बोले- कंगना के चक्कर में पड़े हैं चिराग, इस मामले पर एक्ट्रेस पहले भी दे चुकी हैं सफाई

तेजप्रताप यादव बोले- कंगना के चक्कर में पड़े हैं चिराग, इस मामले पर एक्ट्रेस पहले भी दे चुकी हैं सफाई

0
तेजप्रताप यादव बोले- कंगना के चक्कर में पड़े हैं चिराग, इस मामले पर एक्ट्रेस पहले भी दे चुकी हैं सफाई
तेजप्रताप यादव की फाइल फोटो

Tej Pratap On Chirag Paswan: तेजप्रताप यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि चिराग इन दिनों किसी ‘हीरोइन’ के चक्कर में पड़े हैं. शुरुआत में उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन काफी पूछने के बाद कंगना रनौत का नाम लिया. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. लोग इस बयान को निजी जीवन पर टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं.

कंगना रनौत पर भी आया बयान

तेजप्रताप यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि चिराग पासवान और कंगना रनौत को कई बार साथ देखा गया है. उन्होंने संसद और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मुलाकातों का भी जिक्र किया. हालांकि यह बात पूरी तरह निजी टिप्पणियों पर आधारित थी, लेकिन इसने राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है.

इस पूरे मामले पर कंगना रनौत ने पहले ही कहा है कि उनके और चिराग पासवान के बीच अच्छे रिश्ते हैं. किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है. कंगना ने कहा कि चिराग उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा कुछ होता, तो लोग बहुत पहले से जान चुके होते. उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा.

मेरे और चिराग के बीच अच्छी दोस्ती- कंगना

चिराग पासवान और कंगना रनौत ने साल 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था. यह फिल्म भले ही ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन इसी दौरान दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी. समय के साथ यह दोस्ती बनी रही. अब दोनों राजनीति में एक्टिव हैं और कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों और संसद में एक साथ भी दिखाई देते हैं.

Also Read: बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

Previous article 8वें वेतन आयोग ने बढ़ाई डेडलाइन, अब आराम से दर्ज कराएं अपनी मांगें 
Next article रिम्स की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द, एमडीएस छात्रा दुष्कर्म मामले में है आरोपी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel